5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रुक नहीं रही निजी स्कूलों की मनमानी, नियमों को बता रहे धता

छुट्टी के दिन भी खुले निजी स्कूल
less than 1 minute read
Google source verification
sikar news

रुक नहीं रही निजी स्कूलों की मनमानी, नियमों को बता रहे धता


रींगस.

त्योहार और जयंती पर घोषित सरकार अवकाश के बावजूद कस्बे के निजी स्कूल संचालत हो रहे हैं। मंगलवार को परशुराम जयंती का अवकाश थी। इस गर्मी में भी आर्यन मॉडल स्कूल संचालित था। उधर बच्चों के परिजनों का कहना था कि सरकारी अवकाश पर विद्यालय अपनी मनमर्जी करते हंै। मामले से जब शिक्षा विभाग के एसीडीओ विनोद कुमार शर्मा को अवगत करवाया गया तो उनका कहना था कि विद्यालय को रींगस नोडल द्वारा निर्देशित कर दिया गया है। इस पर स्कूल की छुट्टी कर दी गई, बुधवार को नोडल द्वारा लिखित में कार्यवाही का आदेश भिजवाया जाएगा। उधर, निजी स्कूल केवल अपनी कमाई पर ध्यान दे रहे है। छोटे थ्री व्हीलर टैम्पों में भी १४-१५ बच्चों को बठाया जा रहा है। चालक सीट पर चालक के अलावा तीन से चार बच्चों को बैठाकर स्कूल ले जाया जा रहा है।

अगर स्कूल प्रशासन द्वारा राजकीय अवकाश के दिन भी नियमों की अव्हेलना करके कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
मीना बनसन, सीबीईओ, श्रीमाधोपुर
संगठन की मजबूती पर की चर्चा
सीकर. अंबेडकर सेवारत चिकित्सक संघ की बैठक अध्यक्ष डा. सोहनलाल आलडि़या की अध्यक्षता में हुई। इसमें संगठन की मजबूती व विस्तार करने का निर्णय लिया गया। एससी-एसटी के साथ पक्षपात व अन्याय के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प दोहराया गया। चिकित्सा विभाग में प्रशासनिक पदों पर वरिष्ठता के आधार पर नियुक्ति व आइएमए की सदस्यता पर भी चर्चा हुई। बैठक में डा. मुकेश डिग्रवाल, मितेश सागर, रमेश बूटोलिया, डा. सुभाष वर्मा, एसपी भुराडि़या, एसएन सब्बल, डा. ललित मौर्य व प्रीतम सिंह आदि मौजूद रहे।

demo pics