5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

120 खिलाडिय़ों पर भारी पड़े सीकर ये आठ खिलाड़ी

राष्ट्रीय पैरा ताइक्वांडो में जीते आठ पदक
less than 1 minute read
Google source verification
skar news

120 खिलाडिय़ों पर भारी पड़े सीकर ये आठ खिलाड़ी

सीकर.

छठे राष्ट्रीय पैरा ताइक्वांडो टूर्नामेंट में जिले के पांच खिलाडिय़ों ने स्वर्ण एवं तीन खिलाडिय़ों ने रजत पदक हासिल किए है। 28 व 29 मार्च को झुंझुनूं में हुए टूर्नामेंट में 120 खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया। इनमें सीकर के आठ खिलाडिय़ों का दबदबा रहा। इससे पहले झुंझुनूं के योगी स्टेडियम में 27 मार्च को राजस्थान प्रदेश का पहला पैरा ताइक्वांड़ो राज्य स्तरीय टूर्नामेंट हुआ। इसमें भी खिलाडिय़ों ने छह स्वर्ण एवं तीन रजत पदक प्राप्त किए थे।
राष्ट्रीय पैरा ताइक्वांडों टूर्नामेंट में एसजू केटेगरी के-44 में साबरमल बावरियां ने स्वर्ण, सचिन गुर्जर ने रजत पदक हासिल किया। जूनियर की के-44 केटेगरी में अजय कुमार ने रजत एवं ललित ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
सीनियर महिला के-44 केटेगरी में गीता देवी ने स्वर्ण, मुनिया ने कांस्य पदक हासिल किया है। सीनियर महिला वर्ग के-42 केटेगरी में ललिता सैनी ने स्वर्ण पदक जीता। इधर, पुरूष वर्ग में सीनियर के-42 केटेगरी में पैरालंपिक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी महाराणा प्रताप अवॉर्डी राजस्थान एवं सीकर कोच महेश नेहरा ने स्वर्ण पदक और पोम्सो की आर केटेगरी में हिमांशु ढ़ाका ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। इसी तरह पैरा ताइक्वांडो राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में ललित ने दो और गीता, महेश नेहरा, साबरमल बावरियां इन सब ने एक- एक स्वर्ण पदक
जीते हैं।
प्रतियोगिताओं का कैलेंडर जारी
सीकर. राजस्थान वुशू संघ की ओर से होने वाली राज्य स्तरीय वुशू प्रतियोगिताओं का कैलेंडर शुक्रवार को जारी किया गया। राज्य संघ के कार्यकारी सदस्य महेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि राज्य स्तरीय सब जूनियर पाली, जूनियर गंगानगर व सीनियर वुशू प्रतियोगिता बीकानेर में होगी। इसी प्रकार राज्य स्तरीय जजिंग सेमीनार भी बीकानेर में होगी।