6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अभी गर्मी शुरू भी नहीं हुई कि सिर उठाने लगी से समस्या

गांवों में गहराई पेयजल किल्लत
2 min read
Google source verification
sikar news

अभी गर्मी शुरू भी नहीं हुई कि सिर उठाने लगी से समस्या


श्रीमाधोपुर.

गर्मी का सीजन अभी शुरू नहीं हुआ है, इलाके में पानी के लिए मारा मारी मचने लगी है। हांसपुर गांव के वार्ड 15 रामदेवजी मोहल्ले में एक माह से पानी की समस्या गहराई हुई है। इसके चलते टंकी पर मटकों की कतारें लगी रहती है। परेशान लोगों ने प्रदर्शन कर समस्या के निराकरण की मांग की है। गांव के दिनेश कुमार सिंघल, विमला देवी व अशोक कुमार ने बताया कि गांव में पेयजल सप्लाई के लिए बस स्टैंड पर बने नलकूप से टंकी को भरते हैं । आरोप है कि राजनैतिक कारणों के चलते एक माह से रामदेवजी वाले मोहल्ले की टंकी को नहीं भरा जा रहा है। इसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वार्डवासियों ने चेतावनी दी है कि दो दिन में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। वहीं गांव के मुख्य चौक में बने नलकूप से चोर केबल चोरी कर ले गए। केबल चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। पंचायत समिति सदस्य गिरधारीलाल सैनी ने बताया कि गांव में दर्जनों बार ट्यूबवैल की केबल चोरी हो चुकी है। पुलिस को सूचना दी लेकिन एक का भी खुलासा नहीं हो सका।
अजीतगढ़. गर्मी शुरू होते ही क्षेत्र में पानी कि किल्लत शुरू हो गई है। गर्मी में पानी की ज्यादा मांग और आपूर्ति कम होने से आमजन परेशान होने लगा है। लोगों ने बताया कि सर्दी में आधा घंटे पानी कि सप्लाई होती थी। गर्मी शुरू होते ही पानी सप्लाई का समय 10 मिनट कर दिया है। जिससे आम उपभोक्ता को पानी के लिए परेशान होना शुरू हो गया है। पानी की खपत बढऩे से लोगों को महंगे टैंकरों से पानी मंगाना पड़ रहा है।
मवेशियों की कैसे बुझेगी प्यास
गर्मी के कारण ताल तलैयाओं में पानी है नहीं ऐसे में मवेशियों के लिए पानी की व्यवस्था नहीं होने से पशुपालक परेशान दिखाई
दे रहे हैं।
उनकी चिंता है कि गर्मी के मौसम में पशुओं की प्यास कैसे बुझेगी। ग्रामीणों ने सरकारी स्तर पर टैंकरों की व्यवस्था कराने की मांग की है। जलदाय विभाग के कनिष्ठ अभियंता नूतन प्रकाश सैनी का कहना है कि गर्मी में बोरिंगों का जलस्तर नीचे जाएगा और पानी की समस्या बढ़ जाएगी इस संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।