5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस पुनीत कार्य में भागीदार बना सोशियल मीडिया तो मदद के लिए उठे हाथ

सोशल मीडिया के माध्यम से की राशि एकत्र कर जवान की पत्नी को दी दो लाख की सहायता
less than 1 minute read
Google source verification
sikar news

इस पुनीत कार्य में भागीदार बना सोशियल मीडिया तो मदद के लिए उठे हाथ


कांवट. दिल्ली में रहने वाले सीकर के लोगों ने सार्थक पहल करते हुए शहीद परिवार के लिए सोशियल मीडिया के माध्यम से राशि एकत्र कर दो लाख रुपए की सहायता प्रदान की है। घसीपुरा निवासी दिल्ली पुलिस के जवान की मौत के बाद उसके परिजनों को शनिवार को सीकर परिवार दिल्ली की ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की गई। ग्रुप ने जवान की पत्नी व उसकी बेटी को दो लाख रुपए का चेक प्रदान किया है। घसीपुरा निवासी दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल अशोक कुमार खोखर का करीब ढाई माह पूर्व दिल का दौरा पडऩे से मौत हो गई थी। अशोक की मौत के बाद सीकर परिवार दिल्ली की ओर से सोशल मीडिया के माध्यम से जवान के परिवार के लिए मदद करने की गुहार लगाई। देखते ही देखते दो लाख रुपए की राशि एकत्र हो गई। शनिवार को घसीपुरा में कांस्टेबल अशोक के घर श्रद्धांजलि सभा हुई। इसमें मौजूद लोगों ने जवान की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। बाद में सीकर परिवार के लोगों ने जवान अशोक की पत्नी व पुत्री को दो लाख रूपए की सहायता राशि का चेक प्रदान किया। इस दौरान सीकर परिवार सदस्य अमृतसिंह खैरवा, बीरबल डूडी निर्मल कुमार बिजारणिया, जितेंद्र कुमार लोरा, शीशराम तेतरवाल, सुभाष बिजारणिया, राजेंद्र बुरडक़, ओमप्रकाश पावंडा राजेंद्र जितरवाल, महेंद्र सिंह यादव कमलेश खोखर, छीतरमल काजला, नरेंद्र बोराण सहित कई लोग मौजूद रहे।