scriptयुवाओं ने ठानी जम्मू के लाल चौक पर फहराएंगे तिरंगा | The youth will flutter on the Red Chowk of Jammu, Tricolor | Patrika News

युवाओं ने ठानी जम्मू के लाल चौक पर फहराएंगे तिरंगा

locationसीकरPublished: Aug 12, 2018 11:39:24 am

Submitted by:

Vinod Chauhan

सीकर. कश्मीर के लाल चौक में तिरंगा फहराने के लिए निकाली जा रही करणी सेना की ओर से निकाली जा रही तिरंगा यात्रा का सीकर में स्वागत किया गया।

sikar news

युवाओं ने ठानी जम्मू के लाल चौक पर फहराएंगे तिरंगा

सीकर. कश्मीर के लाल चौक में तिरंगा फहराने के लिए निकाली जा रही करणी सेना की ओर से निकाली जा रही तिरंगा यात्रा का सीकर में स्वागत किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने कहा कि 15 अगस्त को कश्मीर के लाल चौक में तिरंगा फहराया जाएगा। क्योंकि एक साल पहले कश्मीर के मुख्यमंत्री रहे फारूक अब्दुला ने चेतावनी दी थी। जिसको पूरा करने के लिए यात्रा निकाली जा रही है। सायर सिंह सबलपुरा के अनुसार तिरंगा यात्रा का राजपूत छात्रावास में स्वागत किया गया। इस दौरान प्रदेश महासचिव अजय सिंह पाटोदा, जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह सबलपुरा, महिला मोर्चा की अध्यक्ष हंशा शेखावत, मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष मंजीत सिंह तौमर, ममता सिसोदिया, उम्मेद सिंह करीरी, मोहनसिंह घोड़ीवारा आदि मौजूद रहे।
खंडेला. अखंड भारत दिवस के अवसर पर शनिवार को कस्बे में स्थित धीरज गढ़ कॉलोनी खेल मैदान से विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकत्र्ताओं के नेतृत्व में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली से पूर्व महाराज अभयदास ने भारत माता की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली से पूर्व एक सभा का आयोजन किया गया। विश्व हिंदू परिषद विभाग मंत्री सतीश मिश्रा ने कहा कि तिरंगा रैली का उद्देश्य देशवासियों अखंड भारत के निर्माण के लिए जागरुक करना है। एडवोकेट बलदेव सैनी ने कहा कि युवाओं को देश भक्ति का जज्बा रखना होगा, तभी हम भारत को एक रख पाएंगे। व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र जैन ने युवाओं को एकीकृत भारत का निर्माण पुन: हो के लिए जागरुक किया। तिरंगा रैली खेल मैदान से शुरू होकर पलसाना बाईपास, नगर पालिका, सिनेमाहाल, मुख्य बाजार, लाल बाजार, प्रताप रोड, बस स्टैण्ड होते हुए वापस खेल मैदान पहुंचने पर भारत माता की आरती के साथ तिरंगा रैली का समापन किया गया। इस दौरान विनोद सैनी, प्रखंड अध्यक्ष शुभकरण सैनी, प्रखंड मंत्री एडवोकेट शुभकरण, बजरंग दल अध्यक्ष सुनील कटारिया, विक्रम वर्मा, विरेंद्र बाल्मीकि, अनिल नायक सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रींगस. लालचौक जम्मू में तिरंगा फहराने जा रहे राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के पदाधिकारियों का कस्बे के भैरूजी मोड़ पर करणी सेना के कार्यकर्ताओं के द्वारा श्याम सिंह महरोली के नेतृत्व में स्वागत किया गया। श्याम सिंह ने बताया कि संगठन के मध्यप्रदेश प्रदेशाध्यक्ष मंजीत सिंह तोमर व शेर सिंह के नेतृत्व में लाल चौक पर पन्द्रह अगस्त को तिरंगा झंडा फहराया जाएगा। इस दौरान धर्मपाल सिंह, करण सिंह, आनन्दपाल, शैतानसिंह सहित संगठन के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो