5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सूने मकान में अलमारी तोड तीन लाख के गहने व 12 हजार रुपए ले गए चोर

सीकर. लॉकडाउन के दौरान जिले में तेजी से रोजाना अपराध का ग्राफ बढ़ा है। उद्योगनगर थाना इलाके में चारण सिंह गेट के पास एक सूने मकान का ताला तोड़ कर अलमारी से तीन लाख के गहने व 12 हजार रुपए ले गए।
2 min read
Google source verification

सीकर

image

Sachin Mathur

Jun 05, 2020

सूने मकान में अलमारी तोड तीन लाख के गहने व 12 हजार रुपए ले गए चोर

सूने मकान में अलमारी तोड तीन लाख के गहने व 12 हजार रुपए ले गए चोर,सूने मकान में अलमारी तोड तीन लाख के गहने व 12 हजार रुपए ले गए चोर,सूने मकान में अलमारी तोड तीन लाख के गहने व 12 हजार रुपए ले गए चोर

सीकर. लॉकडाउन के दौरान जिले में तेजी से रोजाना अपराध का ग्राफ बढ़ा है। उद्योगनगर थाना इलाके में चारण सिंह गेट के पास एक सूने मकान का ताला तोड़ कर अलमारी से तीन लाख के गहने व 12 हजार रुपए ले गए। मामले की जांच एएसआई प्रभू सिंह को दी गई है। गजेंद्र सिंह पुत्र दीप ङ्क्षसह निवासी टेडी रामगढ़सेठान हाल चारणसिंह गेट के पास ने चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि वह सेल्स टेक्स विभाग में कर सहायक के पद पर कार्यरत है। पूरा परिवार गांव में था। वह 28 मई को गांव चले गए। बुधवार दोपहर को वापस आए तो हाल हा ताला टूटा हुआ था। अंदर मकान में गए तो कमरा खुला पडा। बिस्तर पर सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी टूटी हुई थी। उन्होंने सामान चेक किया तो अलमारी से 12 हजार रुपए,तीन सोने की अंगूठी, एक कान की बाली, 6 चांदी की पायजेब, 2 अंगूठी,करणी माता की सोने की मूर्ति चुरा कर ले गए। उन्होंने करीब तीन लाख रुपए के जेवरात की कीमत बताई। तब उन्होंने पुलिस को चोरी की घटना के बारे में बताया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आसपास के लोगों से पूछताछ की। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज चैक किए।

4 लाख के गहनों से भरा थैला छोड़ गए


चोरों ने गहनों को डिब्बों से निकाल कर एक थैली में रख लिया था। चोर एक थैली को छोड़ कर चले गए। पीडि़त गजेंद्र सिंह ने बताया कि करीब 4 लाख रुपए के गहने चोरी होने से बच गए। चोर जल्दबाजी में थैली को छोड़ गए। बिस्तर पर लोहे की रॉड पडी हुई मिली। रॉड से ही ताले तोड़े गए। मकान में चार कमरे बने हुए है। उनमें चोरी नहीं की गई।

लॉकडाउन में हुई 8 चोरी की वारदात


गजेंद्र सिंह ने बताया कि रेलवे लाइन के पास कालोनी में करीब 8 चोरी की वारदात हो चुकी है। आनंदसिंह बाटड के मकान में भी चोरी हो चुकी है। पड़ोस में ही सूबेदार रामेश्वर सिंह के मकान में भी चोरी हो चुकी है। साथ ही जीवण कालोनी में दो दुकानों के ताले तोडे। एक भी वारदात में पुलिस चोरों का पता नहीं लगा सकी है।