4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ज्वेलर्स की दुकान में नौकर ने इस तरह किया हाथ साफ, 150 ग्राम सोने के आभूषण व 44 हजार नगद लेकर हुआ फरार

https://www.patrika.com/churu-news/
2 min read
Google source verification

सीकर

image

Abdul Bari

Oct 08, 2018

Theft of servant in jewelry shop

ज्वेलर्स की दुकान में नौकर ने इस तरह किया हाथ साफ, 150 ग्राम सोने के आभूषण व 44 हजार नगद लेकर हुआ फरार

सीकर
जिले के खंडेला कस्बे में सोमवार सुबह एक बंगाली कारीगर जिस दुकान पर काम करता था उसी दुकान से करीब डेढ़ सौ ग्राम सोने के आभूषण वह ₹40 हजार नगद ले कर फरार हो गया। पीड़ित परमानन्द सोनी ने बताया कि सोमवार सुबह वह अपनी दुकान पर आया तब अपने घर से सोने के गहने डाले हुए एक थैला लेकर आया था। इस बीच दुकान पर काम करने वाला कारीगर भी आ गया था। सोनी ने दुकान खोलकर कारीगर से सफाई करने की बात कही और पूजा के लिए पानी लाने चला गया।

यह हुआ चोरी
कुछ देर बाद वापस आया तो कारीगर दुकान पर नहीं मिला। इस दौरान अचानक सोनी का ध्यान थैले पर गया तो उसके मेरे होश उड़ गये। थैले में रखे हुए सोने के 30-30 ग्राम के तीन हार व टॉप्स की जोड़ियां जिनका वजन करीब डेढ़ सौ ग्राम था तथा बैग में ही एक थैली में रखे हुए ₹40 हजार बैंग से गायब मिले। सोनी ने कारीगर को आसपास देखा पर कारीगर नहीं मिला। जिसके बाद मामले की सूचना भाइयों तथा पुलिस को दी, थाना अधिकारी रामकिशोर मय जाब्ता मौके पर आए और घटना की जानकारी ली।

थाना अधिकारी रामकिशोर ने बताया कि ज्वेलर्स दुकान के संचालक परमानंद सोनी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि उसकी दुकान पर मुन्ना बंगाली नाम का कारीगर काम करता था जो पिछले 8 दिनों से उसकी दुकान पर कारीगर का काम कर रहा था। आठवें दिन उस कारीगर ने इस वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात-

आरोपी बंगाली युवक द्वारा की गई चोरी की वारदात दुकान में लगे हुए से सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आरोपी युवक फुटेज में बैग खोलकर उसमें से आभूषण निकाल अपनी पैंट की जेब में डालते हुए साफ दिखाई दे रहा है। इस दौरान युवक का ध्यान कभी दुकान के गेट की ओर तो कभी बैग की ओर लगा हुआ था।