Khatu Dham: खाटूश्यामजी। यदि आप खाटूश्यामजी मंदिर में दर्शन करने जा रहे हैं तो आप एक मई को नहीं जाएं। इस दिन मंदिर शाम पांच बजे तक बंद रहेंगे। खाटूधाम में एक मई को बाबा श्याम के मंदिर के पट पूरे दिन बंद रहेंगे। श्री श्याम मंदिर कमेटी के अनुसार, इस दिन बाबा श्याम का भव्य तिलक श्रृंगार किया जाएगा। इसके चलते, विशेष श्रृंगार व सेवा पूजा की तैयारी के लिए 30 अप्रैल को रात 10 बजे से मंदिर के पट बंद कर दिए जाएंगे।