Train Cancellations: जयपुर। रेलवे ने यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए अजमेर-मैसूर स्पेशल ट्रेन के ठहराव को सातारा, कराड़ और सांगली स्टेशनों तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। अब यह ट्रेन सोमवार से सातारा में रात 8:17 बजे, कराड़ में 9:17 बजे और सांगली में 10:37 बजे रुकेगी। इसके अलावा, पूर्वी तटीय रेलवे द्वारा संभलपुर स्टेशन पर यार्ड री-मॉडलिंग के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है, जिसके कारण जून अंत तक कुछ ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित रहेगा। इसके साथ ही मदार-मारवाड़ जंक्शन रेलवे स्टेशन के मध्य तकनीकी कार्य के कारण छह ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा।