4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Farmers Protest in Rajasthan : इन 3 वजहों से समाप्त हुआ सीकर-जयपुर रोड चक्काजाम

Farmers Protest in Sikar : किसान नेता अमराराम ने राजस्थान पत्रिका डॉट कॉम के साथ बातचीत में बताई वो तीन वजह जिनके कारण सीकर जाम समाप्त किया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीकर

•

image

Vishwanath Saini

•

Updated: 24 Feb 2018, 2:23 PM IST

sikar jam

सीकर. सीकर-जयपुर रोड पर रामूकाबास के पास एनएच 52 पर 22 फरवरी से लगा जाम आखिर 36 घंटे बाद शनिवार तडक़े तीन बजे से हटा लिया गया है। साथ ही 24 फरवरी को प्रस्तावित राजस्थान भर में चक्काजाम भी स्थगित किया गया है। चार दिन जयपुर ? की सेंट्रल में रहकर शुक्रवार रात पौने एक बजे जाम स्थल पर पहुंचे किसान नेता अमराराम ने इन सबकी घोषणा की। इसके बाद सीकर-जयपुर के बीच आवामगन सामान्य हो गया और छह जिलों के हजारों यात्रियों व खाटूश्यामजी मेले में जा रहे श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली।

किसान नेता अमराराम ने राजस्थान पत्रिका डॉट कॉम के साथ बातचीत में बताई वो अनेक वजह जिनके कारण सीकर जाम समाप्त किया गया है। उनमें से तीन वजह ये भी हैं।

खाटू फाल्गुन लक्खी मेला 2018

खाटूश्यामजी का वार्षिक फाल्गुन लक्खी मेला 2018 परवान है। 17 फरवरी से शुरू हुआ यह मेला 27 फरवरी तक चलेगा। मेले में चहुंओर से आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। खाटू जाने वालों के लिए सीकर-जयपुर मार्ग भी महत्वपूर्ण मार्गों में से एक है, मगर रामूकाबास में किसानों द्वारा लगाए जाम में खाटू जा रहे श्रद्धालुओं के वाहनों को रोका जा रहा था। सिर्फ पैदल श्रद्धालुओं को ही जाम से निकलने दिया जा रहा था। जाम के चलते लाखों श्याम भक्त प्रभावित हो रहे थे। ऐसे में किसानों ने रामूकाबास से जाम हटाने का फैसला लिया।


एक मार्च को है होली

वर्ष 2018 की होली एक मार्च व धुलण्डी दो मार्च को है। शेखावाटी से बड़ी संख्या में लोग कामकाज के सिलसिले में अन्य प्रदेशों में रहते हैं। वे होली के पर्व पर घर लौटते हैं। इन दिनों कामगारों का होली पर घर आने का सिलसिला शुरू हो गया था, मगर रामूकाबास में जाम के कारण उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। होली व धुलण्डी के नजदीक आने पर यह दिक्कत और भी बढ़ सकती थी। ऐसे में किसानों ने तय किया कि त्योहार पर किसी को परेशानी ना हो इसलिए जाम समाप्त कर दिया गया।


वर्ष 2018 की वार्षिक परीक्षाएं/प्रायोगिक

सीकर एजुकेशन हब है। शेखावाटी ही नहीं बल्कि अन्य प्रदेशों के भी विद्यार्थी भी यहां बड़ी संख्या में पढ़ रहे हैं। विद्यार्थियों की इन दिनों वार्षिक परीक्षा और प्रायोगिक परीक्षाएं चल रही हैं। विद्यार्थियों त्योहार पर अपने घरों को भी जाने लगे हैं। जाम के चलते विद्यार्थियों को भी परेशानी हो रही थी।

बड़ी खबरें

View All

सीकर

राजस्थान न्यूज़