4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी से पहले किया ये पुनीत काम तो बने मिसाल

दूल्हे महेंद्र सिंह व पंकज कुमार ने फेरों से पहले किया मतदान
less than 1 minute read
Google source verification
sikar local news

शादी से पहले किया ये पुनीत काम तो बने मिसाल


सीकर. कहते हैं परिणय सूत्र में बंधना जीवन का सबसे अहम क्षण होता है। सीकर के दो युवाओं ने वैवाहिक बंधन में बंधने से पहले लोकतंत्र के महापर्व में आहुति देकर इसे यादगार तो बनाया ही साथ ही युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बने। हम बात कर रहे हैं लोसल इलाके के पेवा गांव के महेंद्र सिंह व श्रीमाधोपुर के पंकज कुमार की। दोनों ने युवाओं ने शादी से पहले मतदान करके समाज को संदेश देने का काम किया। पेवा निवासी महेंद्र सिंह व श्रीमाधोपुर के जोरावरनगर निवासी पंकज कुमार सैन की सोमवार को शादी थी। दोनों युवा दूल्हा बने और सजधज कर शादी की ड्रेस में ही मतदान केंद्र पहुंचे। उन्होंने पहले वोट- फिर फेरे का संदेश देते हुए मतदान किया। पंकज ने जोरावर नगर के भाग संख्या सात में मतदान किया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री खंडेला व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष पहुंचे वोट डालने
सीकर. लोकतंत्र के महापर्व में नेता भी उत्साह से भागीदारी निभा रहे हैं। जनप्रतिनिधि मतदान के लिए लोगों से मिलने से पहले खुद वोट डाल कर जनता को संदेश दे रहे हैं। इसी कड़ी में पूर्व केंद्रीय मंत्री महादेव सिंह खंडेला व विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह शेखावत ने भी वोट दिया। खंडेला ने जिले के खंडेला विधानसभा क्षेत्र के दूल्हेपुरा गांव स्थित अपने बूथ पर वोट डाला तो शेखावत ने श्रीमाधोपुर विधानसभा क्षेत्र में मऊ स्थित अपने गांव के बूथ पर वोट डाला। इसी तरह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल सैनी ने सीकर विधानसभा क्षेत्र के राधाकिशनपुरा स्थित बूथ पर वोट डाला।