4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पेट चीर कर सीने के पास से निकली गोली, पुलिस खंगालती रही सीसीटीवी गली में घुमते रहे हमलावर

पिपराली रोड पर घायल हुए छात्र अजय को केवल एक ही गोली लगी थी। जो कि, उसके पेट को चीरती हुई सीने के पास से बाहर पार हो गई थी।
2 min read
Google source verification
पिपराली रोड पर घायल हुए छात्र अजय को केवल एक ही गोली लगी थी। जो कि, उसके पेट को चीरती हुई सीने के पास से बाहर पार हो गई थी।

पेट चीर कर सीने के पास से निकली गोली, पुलिस खंगालती रही सीसीटीवी गली में घुमते रहे हमलावर

सीकर.

पिपराली रोड पर घायल हुए छात्र अजय को केवल एक ही गोली लगी थी। जो कि, उसके पेट को चीरती हुई सीने के पास से बाहर पार हो गई थी। इसी लिए अजय के हुए एक्सरे और सोनोग्राफी में उसके शरीर में ना तो कोई छर्रा मिला था और न ही पुलिस को घटना स्थल पर कोई खोल बरामद हो पाया था। इधर, दिन-दहाड़े फायरिंग की हुई घटना से संबंधित थाने की पुलिस बौखलाई हुई है। उसके हाथ हमला करने वाले आरोपी तो नहीं लग पाए हैं। लेकिन, परिजनों पर शिकंजा कस रखा है। जानकारी के तहत पिपराली रोड पर हुई फायरिंग के मामले में दो दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। घटना में शामिल एक भी हमलावर पुलिस के हाथ नहीं लगा है। ऐसे में तमतमाई पुलिस आरोपियों के बजाय उनके परिजनों पर जोर आजमाइश में जुटी हैं। जबकि परिजनों के अनुसार सहयोग के बावजूद पुलिस उन्हें बेवजह परेशान कर रही है। जिनका घटना से ताल्लुक नहीं है। उन्हें भी पूछताछ के नाम पर दो दिन से हिरासत में ले रखा है। इधर, हमले में घायल छात्र अजय का उपचार कर रहे चिकित्सक सीताराम चौधरी का कहना है कि शरीर में दो जगह निशान हैं। संभावना है कि गोली पेट में लगने के बाद सीने के पास से होकर गुजरी है। हालांकि घायल युवक की स्थिति में सुधार है और जांच के आधार पर उसे बेहतर उपचार देने का प्रयास किया जा रहा है।


जांच अधिकारी ने नहीं उठाया फोन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस के सामने दो आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस यदि तत्परता बरतती तो आरोपी पकड़ में आ सकते हैं। लेकिन, सबूत जुटाने के लिए वह सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी रही। जबकि हमलावर बाइक लेकर गलियों में गुम हो गए और पुलिस की नाकाबंदी धरी रही गई। इधर, मामले की जांच कर रहे एसआई विजय तिवाड़ी ने फोन रिसिव नहीं किया। जबकि उद्योग नगर थाने के एसएचओ राममनोहर के अनुसार आरोपियों की तलाश में छापेमार कार्रवाई जारी है। आरोपी अभी पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं।


यह था मामला
जयपुर रोड स्थित निजी कॉलेज का छात्र अजय सिंह पुत्र भवानी सिंह अपने साथी कमलेश की बाइक लेकर पिपराली रोड पर रहने वाले साथी बंटी के पास दोस्त कृष्ण के साथ पहुंचा था। आरोप हैं कि पीछे से नीतू सिंह और उसके साथी बाइक लेकर आए और उसके साथ मारपीट करने लगे थे। कांसली निवासी अजय का आरोप था कि नीतू सिंह के साथ मौजूद युवक ने उसे जान से मारने के प्रयास में गोली चलाई थी। जो कि, उसके पेट में लगने के बाद सीने के पास से होकर गुजर गई थी। घटना में घायल होने के बाद अजय को एसके अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था। सीसीटीवी फुटेज में बाइक लेकर आए हमलावरों के फुटेज सीसीटीवी में कैद हो गए थे।