6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jhunjhunu Rape : तीन साल की बच्ची के साथ दरिंदगी करने वाला यूं आया पकड़ में

www.patrika.com/sikar-news/

2 min read
Google source verification
rape in Jhunjhunu

rape accused

झुंझुनूं. राजस्थान के झुंझुनूं जिले के मलसीसर में तीन साल की मासूम से दुष्कर्म करने के एक आरोपी को पुलिस ने दूसरे दिन गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी चांद माल ने बताया कि आरोपी दौसा का लालसोट निवासी विनोद है। जो पिछले कुछ सालों से चिड़ावा में रहकर फेरी बेचकर बर्तन बेचने का काम कर रहा था।

पीडि़ता की नानी के बताए गए हुलिए के आधार पर उसे चिड़ावा से पुलिस ने राउंडअप किया था। जिसने सख्ती से पूछताछ पर वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया है। उल्लेखनीय है कि गुरुवार को फेरी बेचने आए इस बदमाश ने घर पर अकेली देख मलसीसर में एक तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म किया था। जो दिल की बीमारी से भी पीडि़त थी।

यह है पूरा मामला

तीन वर्षीय वह मासूम घर में अकेली खेल रही थी। बाइक पर फेरी देकर बर्तन बेचने वाला घर आया। अकेली देख मासूम के साथ दुष्कर्म कर उसे लहुलूहान कर चला गया। इस दौरान आई वृद्ध नानी ने उसे जाते हुए देख लिया। मासूम के गहरे घाव से खून साफ करने के अलावा वह कुछ नहीं कर पाई। नौघंटे तक वह मासूम को लिए घर में बैठी रही। इलाके के डाबड़ी गांव के खेत में बने मकान में गुरुवार सुबह दस बजे हुई वारदात की सूचना पुलिस के पास शाम सात बजे पहुंची। आरोपित का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस उसकी पहचान करने का प्रयास कर रही है।


दिल की मरीज मासूम

तीन वर्ष की उम्र में दुष्कर्म का दंश झेलने वाली मासूम दिल की मरीज भी है। उसकी नानी का कहना है कि दिल में बीमारी होने के कारण उसका चिकित्सक के उपचार चल रहा है। चूरू जिले के हमीरवास थाना क्षेत्र की रहने वाली यह मासूम एक माह पहले ही अपनी मां के साथ ननिहाल आई थी। मासूम की मां अपने चाचा से मिलने के लिए चिड़ावा गई हुई थी। वृद्ध नाना बाहर चले गए थे। नानी अपने देवर के घर छाछ लेने गई थी। मासूम घर में अकेली ही थी।

मुझे... फोन करना भी नहीं आता
मैं कुछ समय के लिए ही घर में उसे अकेला छोड़कर गई थी। जब वापस आ रही थी घर से फेरी वाले को बाइक पर सवार होकर जाते देखा। घर में आई तो मासूम खून से लथपथ थी। मैं क्या करती...? मुझे तो फोन करना भी नहीं आता। पुलिस थाने में यह कहते कहते वृद्ध नानी की आंखे भर आई।


झुंझुनूं से पहुुंची चिकित्सकों की टीम
बालिका का मलसीसर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार किया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए झुंझुनूं से भी दो चिकित्सकों की टीम मलसीसर पहुंच गई है। झुंझुनूं व मलसीसर के पांच चिकित्सकों की टीम बालिका के उपचार में जुटी है। बालिका की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।