6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम मोदी व राहुल गांधी आएंगे शेखावाटी, जानिए दोनों का कार्यक्रम

Pm Modi or rahul Gandhi in Shekhawati : www.patrika.com/sikar-news/
2 min read
Google source verification
Pm Modi or rahul Gandhi Rajasthan Visit 2018 Too Early

Pm Modi rahul Gandhi

सीकर. राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018-19 नजदीक हैं। भाजपा जहां राजस्थान में अपनी सता बरकरार रखने की कोई कसर नहीं छोडऩा चाह रही, वहीं कांग्रेस ने भी सता में पांच साल के बाद वापसी के लिए कमर कस रखी है। चुनाव के चलते दोनों ही पार्टियों के दिग्गज कई नेता राजस्थान के दौरे पर रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी तो जल्द ही राजस्थान का दौरा भी कर सकते हैं। खास बात यह है कि चुनाव से पहले के दौरे के लिए दोनों ने ही राजस्थान के शेखावाटी अंचल को चुना है। हालांकि फिलहाल दोनों ही नेताओं का दौरा फाइनल नहीं हुआ है।

प्रधानमंत्री रामकृष्ण मिशन आश्रम खेतड़ी जाएंगेे
-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 11 सितम्बर 2018 को शेखावाटी के झुंझुनूं जिले का दौरा प्रस्तावित है।
-पीएम मोदी झुंझुनूं के खेतड़ी में स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय म्यूजियम का उद्घाटन कर सकते हैं।
-खेतड़ी के अलावा पीएम मोदी गांव दोरासर आकर सैनिक स्कूल का भी उद्घाटन कर सकते हैं।
-पीएम मोदी का वर्ष 2018 में झुंझुनूं का यह दूसरा दौरा होगा।
-इससे पहले पीएम मोदी 8 मार्च 2018 को विश्व महिला दिवस पर झुंझुनूं आए थे।
-रामकृष्ण मिशन आश्रम के सचिव स्वामी आत्मनिष्ठानंद ने बताया कि म्यूजियम का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है।
-इसे ऐतिहासिक दिन बनाने के लिए आश्रम लगातार प्रधानमंत्री कार्यालय से पत्रों द्वारा सम्पर्क में है।
-अब प्रधानमंत्री कार्यालय से राज्य सरकार के पास पत्र आया है, जिसमें म्यूजियम का सम्पूर्ण ब्योरा मांगा गया है।
-प्रधानमंत्री ने चार वर्ष पूर्व खेतड़ी आगमन पर आश्रम में दर्शन किए थे।
-चार साल पहले पीएम मोदी ने तब कहा था कि म्यूजियम पूर्ण होने पर वे खेतड़ी फिर से आएंगे।
-उधर, पीएम मोदी के दौरे की संभावनाओं को देखते हुए रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने सैनिक स्कूल का निरीक्षण भी किया है।



राहुल गांधी लगाएंगे खाटूश्यामजी के धोक

-राहुल गांधी तो शेखावाटी से राजस्थान में विधानसभा चुनाव का शंखनाद कर सकते हैं।
-राहुल गांधी ने दौरे के लिए सीकर जिले के खाटूश्यामजी कस्बे को चुना है।
-खाटूश्यामजी में राहुल गांधी के दौरे की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
-गुजरात की तर्ज पर राहुल गांधी राजस्थान में चुनाव से पूर्व खाटूश्यामजी मंदिर में दर्शन करेंगे।
-राहुल गांधी के कार्यक्रम की अभी तारीख तय नहीं हो पाई है।
-माना जा रहा है कि 10 अगस्त 2018 तक संसद का सत्र के बाद राहुल गांधी राजस्थान आएंगे।
-राजस्थान के खाटूश्यामजी में राहुल गांधी का दौरा 15 अगस्त 2018 के आस-पास संभावित है।