
वॉशिंगटन। पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत आने के न्योते को अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब तक स्वीकारा नहीं किया है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा सैंडर्स ने कहा कि उन्हें भारत से मिले न्योते की जानकारी है लेकिन अब तक ट्रंप के वहां जाने पर कोई फैसला नहीं लिया है। इस बारे में अंतिम फैसला लेना बाकी है। सैंडर्स की तरफ से ये जवाब पत्रकारों की ओर से पूछे गए सवालों के जवाब में मिला। पत्रकारों ने उन रिपॉर्ट्स के बारे में पूछा जिसमें लिखा हुआ था कि पीएम मोदी ने ट्रंप को 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस पर चीफ गैस्ट के तौर पर आमंत्रित किया था।