4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाने के लिए किया ये काम तो अटकी सबकी सांसे

तीन युवक टंकी पर चढ़े,
2 min read
Google source verification
sikar political drama

सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाने के लिए किया ये काम तो अटकी सबकी सांसे


पुलिस प्रशासन ने दो घंटे बाद युवकों को उतारा नीचे
नीमकाथाना. कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट को राजस्थान का मुख्यमंत्री बनाने की मांग को लेकर शुक्रवार को छावनी में स्थित जलदाय विभाग की पानी की टंकी पर दोपहर को तीन युवक चढ़ गए। युवकों ने टंकी पर चढक़र सचिन पायलट जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। जैसे ही आस पास के लोगों की युवकों पर नजर पड़ी तो टंकी के पास भीड़ जमा हो गई। सूचना से तुरंत शहर कोतवाली श्रीराम मौके पर पहुंचे तथा भीड़ को नियंत्रण कर टंकी पर चढ़े युवकों से समझाइश कर नीचे उतरने को कहा, मगर तीनों युवक अपनी मांग पर अड़े रहे। दो घंटे की समाझाइश के बाद पुलिस उपाधीक्षक ने युवकों से मोबाइल पर बात कर मांग को उच्च स्तर पर पहुंचाने का आश्वासन दिया। तब जाकर युवक टंकी से नीचे उतरने को सहमत हुए। घटना को देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा होने से एकबारगी तो यातायात भी बाधित हो गया। टंकी पर चढ़े हीरानगर निवासी देवनारायण सेना तहसील अध्यक्ष लालचंद,तेजपाल भड़ाना व पंडाली निवासी सुरेन्द्र का कहना था कि गुर्जरों के कारण ही राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बन पाई है। जिसमें पूरी भागीदारी सचिन पायलट की है जिनको पार्टी प्रदेश का मुख्यमंत्री नहीं बनाकर धोखा कर रही है। ये समाज को कभी भी बर्दाश्त नहीं होगा। हालांकि पुलिस ने तीनों युवकों को समझाइश कर मामले का शांत किया।
शहर में टंकियों की नहीं है कोई सुरक्षा
शहर में स्थिापित जलदाय विभाग की टंकियों की कोई सुरक्षा नहीं है। लोग जब मर्जी आए तब ही अपनी मांगों को लेकर टंकी पर चढ़ जाते है। छावनी टंकी पर ये तीसरा मामला है। इसके बावजूद भी प्रशासन की आंख नहीं खुल रही है। हालांकि शुक्रवार को टंकी पर चढ़े युवकों को लेकर यूनिप्रो टेक्नों कंपनी के कर्मचारी हरिसिंह ने जलदाय विभाग को पत्र लिख कर युवकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।