5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कागज व समय बचाने के लिए इस महकमे ने किया ये नवाचार, जाने क्या

पंचायतीराज विभाग में अब वाट्सएप पर जारी होंगे आदेश
less than 1 minute read
Google source verification
sikar news

कागज व समय बचाने के लिए इस महकमे ने किया ये नवाचार, जाने क्या


सीकर.

प्रदेश में पंचायतीराज विभाग ने कागज और समय बचाने के लिए नई पहल की है। इसके तहत पंचायतीराज विभाग की ओर से अब वाट्सएप पर आदेश जारी होंगे। विभाग के शासन सचिव ने इस संबंध में जिला परिषदों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए है।
इसके तहत जिलास्तर पर भी अधिकारियों के गु्रप बनाए जाएंगे। ग्राम पंचायत स्तर तक आदेश वाट्सएप गु्रप पर ही भेजे जाएंगे। मुख्यालय की ओर से हार्डकॉपी के जरिए आदेश नहीं भेजे जाएंगे। शासन सचिव व आयुक्त आशुतोष एटी पडणेकर ने बताया कि इससे कागजों की बर्बादी भी नहीं होगा और आदेश भी तत्काल संबंधित अधिकारियों को मिल सकेंगे। जिन इलाकों में मोबाइल इंटरनेट की समस्या है वहां कार्यालय के ई-मेल पर भी सरकारी आदेश व परिपत्र भी भिजवाए जाएंगे। वहीं विभाग की वेबसाइट पर ही रोजाना अपलोड होंगे। सूचना के अधिकार व न्यायिक प्रकरणों में ही हार्डकॉपी भिजवाई जाएगी।

हाजिरी के लिए भी हुई थी पहल
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग व महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से पिछली सरकार के समय वाट्सएप के जरिए उपस्थिति का नवाचार किया गया था। कई बार अफसरों ने वीडियो कॉलिंग के जरिए उपस्थिति भी क्रॉस चैक की गई। इसके बाद अब पंचायतीराज विभाग ने वाट्सएप के जरिए आदेश भेजने का निर्णय लिया है।