18 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मौनी अमावस्या आज, शनि संयोग से मिलेगा अक्षय पुण्य

आस्था का पर्व मौनी अमावस्या शनिवार को मनाया जाएगा। शनि अमावस्या के मेल की वजह से इस बार मौनी अमावस्या विशेष फलदायी मानी जा रही है।

less than 1 minute read
Google source verification
मौनी अमावस्या आज, शनि संयोग से मिलेगा अक्षय पुण्य

मौनी अमावस्या आज, शनि संयोग से मिलेगा अक्षय पुण्य

सीकर. आस्था का पर्व मौनी अमावस्या शनिवार को मनाया जाएगा। शनि अमावस्या के मेल की वजह से इस बार मौनी अमावस्या विशेष फलदायी मानी जा रही है। पंडित दिनेश मिश्रा ने बताया कि इस दिन तीर्थ स्थलों पर स्नान व दान के साथ पितरों के तर्पण का विशेष महत्व है। इस दिन किया गया दान- पुण्य अक्षय यानी कभी नहीं घटने वाला होगा।
गंगा स्नान का विशेष महत्व
मौनी अमावस्या पर तीर्थ स्थलों में स्नान को पुण्यदायी माना गया है। पौराणिक कथाओं के अनुसार मौनी अमावस्या के दिन प्रयागराज संगम में स्नान करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं। इसके अलावा हरिद्वार, उज्जैन और नासिक स्नान करने से भी पाप कटने से व्यक्ति मोक्ष का भागी होता है।
मौनी अमावस्या के दिन
शनि अमावस्या
पंडित दिनेश मिश्राबताते हैं कि इस साल मौनी अमावस्या और शनि अमावस्या साथ ही हैं. इस दिन स्नान के बाद आप शनि देव की पूजा कर लें. उनको काला तिल और सरसों का तेल अर्पित करें, शनि देव की कृपा से आपके दुख दूर हो जाएंगे. साढ़ेसाती और ढैय्या का दुष्प्रभाव भी कम होगा।
मौनी अमावस्या का
धार्मिक महत्व
मौनी अमावस्या के दिन स्नान के बाद पितरों को तर्पण, ङ्क्षपडदान, श्राद्ध कर्म आदि करके तृप्त किया जाता है। मौन व्रत रखकर इस दिन साधक अंतर की यात्रा भी करते हैं।