31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान मेंं जल्द अनलॉक होंगे तबादले: डोटासरा

पदोन्नति के 50 साल पुराने नियम बदलने के बाद शिक्षा राज्य मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने प्रदेश में तबादले भी जल्द अनलॉक होने की बात कही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीकर

•

image

Sachin Mathur

•

Updated: 12 Jul 2021, 1:44 PM IST

राजस्थान मेंं जल्द अनलॉक होंगे तबादले: डोटासरा

राजस्थान मेंं जल्द अनलॉक होंगे तबादले: डोटासरा

सीकर. पदोन्नति के 50 साल पुराने नियम बदलने के बाद शिक्षा राज्य मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने प्रदेश में तबादले भी जल्द अनलॉक होने की बात कही है। विभिन्न शिक्षक संगठनों की ओर से रविवार को हुए उनके अभिनंदन कार्यक्रम में उन्होंने यह बात कही। उन्होंने कहा कि मैं एक शिक्षक का बेटा हूं। शिक्षकों की समस्याओं को भली-भांति जानता हूं। इसलिए विभाग संभालने के बाद शिक्षकों की समस्याओं का लगातार समाधान किया जा रहा है। काफी शिक्षकों की पदोन्नति को लेकर समस्या आ रही थी। इसके लिए मुख्यमंत्री को पूरा विषय बताया और शिक्षक संगठनों से लगातार संवाद किया। इसके बाद पदोन्नति के नियम बदलने का सपना पूरा हो सका। तबादले की मांग को लेकर उन्होंने कहा कि जल्द तबादलों की खुशियां भी अनलॉक की जाएगी। शिक्षा मंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए कोरोनाकाल में शिक्षा की नई राहें खोली गई, जिसके दम पर राजस्थान की रैकिंग में भी सुधार हुआ है। कार्यक्रम में शिक्षक संगठन रेसला की ओर से जिलाध्यक्ष रामलाल खेदड़ की अगुवाई में सम्मान किया गया। इस मौके पर विजय सिंह बगडिय़ा, छोटूराम मील, सुभाष महला, रवि मुद्गल, सत्यपाल, भगतसिंह, मुकेश ढूकिया, नरेन्द्र माटोलिया, राजकुमार शर्मा, कैलाश गोदारा, मुकेश बगडिय़ा, जितेन्द्र थालौड़ व प्रमोद सैनी सहित अन्य मौजूद रहे। इधर, अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ की ओर से भी शिक्षा मंत्री का अभिनंदन किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष उषा भास्कर व प्रदेश मंत्री महेन्द्र भगत आदि मौजूद रहे।

बेटियों को राहत, कोरोना की वजह से नहीं लेंगे विकास शुल्क
सीकर. ग्रामीण महिला शिक्षण संस्थान समिति की ओर से संचालित सभी शिक्षण संस्थाओं में बेटियों को कोरोना की वजह से कई तरह के शुल्क में शत प्रतिशत छूट की घोषणा की गई है। संस्था अध्यक्ष चैनसिंह आर्य ने बताया कि बेटियों से विकास शुल्क नहीं लिया जाएगा। संस्थान की इस घोषणा का सैकड़ों बेटियों को फायदा मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि संस्थान की ओर से सभी कक्षाओं की ऑनलाइन क्लास 12 जुलाई से शुरू होगी। कई कक्षाओं की पहले से ऑनलाइन कक्षाएं जारी है।