5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ी खबर: 33 हजार केवी लाइन की चपेट में आने से तीन झुलसे, गंभीर हालत में जयपुर रैफर

सीकर में पुरा की ढाणी में आज हवाई करंट से दो मजदूर और एक किशोरी झुलस गए।
less than 1 minute read
Google source verification
सीकर में पुरा की ढाणी में आज हवाई करंट से दो मजदूर और एक किशोरी झुलस गए।

VIDEO: 33 हजार केवी लाइन की चपेट में आने से तीन झुलसे, गंभीर हालत में दो जयपुर रैफर

सीकर।
सीकर में पुरा की ढाणी में आज हवाई करंट से दो मजदूर और एक किशोरी झुलस गए। जानकारी के मुताबिक यहां ममता होटल के पीछे सुखदेव सैनी के घर का निर्माण कार्य चल रहा था। जिसमें फतेह मोहम्मद और लीला देवी मजदूरी कर रहे थे। करीब 12 बजे मकान मालिक की बेटी कान्ता मजदूरों को चाय पकड़ाने गई थी। इसी दौरान कांता और दोनों मजदूर बगल सेे गुजर रही 33 केवी लाइन के हवाई करंट की चपेट में आ गए। जिसमें तीनों घायल हो गए। घटना के बाद नजदीकी लोग तीनों को तुरंत एसके अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां दोनों मजदूरों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जयपुर रैफर कर दिया। जबकि कांता का उपचार एसके अस्पताल में ही जारी रखा। घटना की जानकारी पर एसके अस्पताल में लोगों का जबरदस्त जमघट लग गया। सूचना पर पुलिस भी जांच के लिए मौके पर पहुंची।