5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कूदन और कायमसर में मिले स्वाइन फ्लू रोगी

www.patrika.com/sikar-news
2 min read
Google source verification
sikar news

कूदन और कायमसर में मिले स्वाइन फ्लू रोगी

सीकर. जिले में गुरुवार को दो नए स्वाइन फ्लू पॉजीटिव मिले हैं। मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार कूदन के भढ़ाडर निवासी ७६ वर्षीय रामेश्वर और हरदयालपुरा की ३३ वर्षीय जरीना में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने के बाद पीएचसी कायमसर की रेपिड रेस्पोंस टीम ने हरदयालपुरा में प्रभावित क्षेत्र के ५२ घरों में सर्वे किया। आइएलआइ केस को टेमीफ्लू की दवा दी गई। परिजनों ने बताया कि २१ जनवरी को जरीना को सांस लेने में परेशानी होने पर चूरू अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां नमूना लेने के बाद स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। इसी प्रकार कूदन के भढ़ाडर के रामेश्वर को सांस में परेशानी होने पर २९ जनवरी को एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल रोगी स्वस्थ्य है। जिले में अब तक ५७ रोगी स्वाइन फ्लू के सामने आ चुके हैं।

रामगढ़ जीत पर कांग्रेस ने की आतिशबाजी

सीकर. रामगढ़ विधानसभा चुनाव में जीत से उत्साहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जिलेभर में आतिशबाजी कर जश्न मनाया। सीकर शहर में जिला कांग्रेस आईटी सेल के कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मिठाई बांटी।
जिला संयोजक गोविन्द पटेल ने कहा कि रामगढ़ विधानसभा में कांग्रेस की भारी मतों से जीत इस बात का संकेत है कि राज्य में कांग्रेस के शासन काल मे आम जनता का विश्वास बढ़ा है। इस दौरान कांग्रेस के महासचिव वेदप्रकाश राय, पार्षद रविकांत तिवाड़ी, प्रदीप मिश्रा, मुकन्द तिवाड़ी, जिला कांग्रेस आईटी सेल के सह संयोजक अंकित खेतान, हर्षवर्धन पुरोहित, शहर सयोंजक सुनील सैनी, कुलदीप आजाद, विकास पारीक, राजेश धायल, साजिद अली, मोहसिन,महेंद्र सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता
मौजूद रहे।

मशाल जुलूस निकाला

सीकर. होलसेल भंडार के भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर गुरवार शाम धरने पर बैठे सदस्यों ने मशाल जुलूस निकाला। भंडार सदस्य हाथों में मशाल लेकर तबेला बाजार होते हुए कल्याण सर्किल पहुंचे। जहां सदस्यो ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इसके बाद वापस जुलूस धरना स्थल पहुंचा। जहां आगामी रणनीति बनाई गई। सदस्य इकबाल गौरी ने बताया कि लम्बे समय से हो रहे भ्रष्टाचार के विरोध में जुलूस निकाला गया है। सरकार कमेटी बनाकर प्रकरण की जांच करवाए जिससे दोषी अधिकारियो के खिलाफ कार्रवाई हो सके। इस दौरान इकबाल गोरी पप्पू पार्षद रविकांत तिवारी मुकुंद तिवारी, सद्दीक शेख, जावेद, मोहसिन, आबिद, जुबेर नारू, सरफुद्दीन, बलवीर सिंह, दीवान सिंह रसीद आदि मौजूद रहे।