
Two Women Dies in Road Accident Near Rukansar Village of Sikar
सीकर. फतेहपुर कस्बे के नजदीकी गांव रुकनसर में एनएच 65 पर शनिवार को ट्रक ने सडक़ किनारे बैठी मजदूर मां- बेटी को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सडक़ पर दोनों का शव रख जाम लगा कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया।
लोगों की मांग है कि मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिया जाए। हादसे की जानकारी पर फतेहपुर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और जाम खुलाने की कोशिश की। लेकिन, अब भी ग्रामीणों का प्रदर्शन शांत नहीं हुआ।
जानकारी के मुताबिक हादसा उस समय हुआ जब गांव की चंद्रकांता और उसकी बेटी सुमन सडक़ किनारे बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान दो ट्रक आगे निकलने की होड़ लगाते हुए आए। जिनमें से एक ट्रक ने सडक़ किनारे बैठी दोनों महिलाओं को कुचल दिया।
चार घंटे बाद जाम खुला
मां-बेटी के शव मौके पर ही रखकर लोगों ने सडक़ जाम लगा दिया। इसके बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर चार घंटे बाद जाम खुलवा दिया।
Updated on:
03 Nov 2018 04:47 pm
Published on:
03 Nov 2018 04:47 pm
