4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो युवकों ने की आत्महत्या, एक की पत्नी छोडकऱ गई तो दी जान

www.patrika.com/sikar-news/
less than 1 minute read
Google source verification
suicide

suicide

खंडेला. कस्बे के पलसाना मार्ग पर स्थित बंजारा बस्ती के पीछे जंगल में बबूल के पेड़ में फंदा लगाकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। रविवार सुबह जब बस्ती के लोग उधर गए तो युवक फंदे पर झूलता दिखा। बस्ती के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर एएसआई धुकलसिंह मय जाप्ता मौके पर पहुंचे और मृत युवक के शव को पेड़ से उतार कर सोशल मीडिया के माध्यम से युवक की शिनाख्त के प्रयास किए।

इस पर शाम को मृतक युवक की शिनाख्त हो पाई। मृतक युवक की पहचान उसके चाचा लालचंद ने की है। मृतक की पहचान मेहरों की ढाणी निवासी सुभाष बलाई (30) पुत्र भागीरथ बलाई के रूप में हुई है। एएसआई ने बताया कि मृतक की पत्नी उसे छोडकऱ चली गई थी। जिससे ये मानसिक रूप से कई दिनों से परेशान चल रहा था।

अजीतगढ़. थाना क्षेत्र के गांव सीपुर में शनिवार देर रात 30 वर्षीय युवक ने फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रात में शव को नीचे उतारा और अजीतगढ़ के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। रविवार सुबह पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।


हेड कांस्टेबल विजय पाल सिंह ने बताया कि शनिवार रात सूचना मिली की सीपुर गांव के निवासी राजू बावरिया (30) शनिवार रात 8.30 बजे घर से लापता है। काफी देर तक घर नहीं आने के कारण परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। गांव से 200 मीटर दूरी पर जंगल में पेड़ पर राजू बावरिया फंदे से लटका मिला।

परिजनों ने तुरंत अजीतगढ़ पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे नीचे उतारा तब तक राजू की मौत हो चुकी थी। प्राथमिक जांच में पता चला कि मृतक और उसकी पत्नी के साथ कई सालों से मनमुटाव चल रहा था। इससे दुखी होकर राजू ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया।