4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीकर से दिल्ली जा रही रोडवेज खाई में उतरी बस, मौके पर मच गई चीख पुकार

सीकर से दिल्ली जा रही रोडवेज बस नीमकाथाना में खाई में उतर गई। बस में 10-15 सवारियां थी। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई।
less than 1 minute read
Google source verification
सीकर से दिल्ली जा रही रोडवेज बस नीमकाथाना में खाई में उतर गई। बस में 10-15 सवारियां थी। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई।

सीकर से दिल्ली जा रही रोडवेज खाई में उतरी बस, मौके पर मच गई चीख पुकार

सीकर।
सीकर से दिल्ली जा रही रोडवेज बस नीमकाथाना में खाई में उतर गई। बस में 10-15 सवारियां थी। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। हालांकि चालक की समझदारी व सूझबूझ से बड़ा हादसा होते होते टल गया। हादसे में कुछ यात्रियों को हलकी चोटे आई है। जानकारी के अनुसार नीमकाथाना में सोमवार को सीकर से दिल्ली जा रही रोडवेज बस जीर की चौकी के पास अनियंत्रित हो गई। जिससे वह लहराते हुए रोड से नीचे खाई में जा उतरी। सभी यात्रियों को बस से सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर लोगों ने बताया कि नीमकाथाना से पाटन रोड पर एक तरफ भारी लोडिंग वाहन चलने से पूरी तरह धंसी हुई है। जिससे तेज गति होने के कारण चालक नियंत्रण खो बैठते हंै। इस जगह पर इससे पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। पिछले दिनों एक बोलेरो पलटी खाने से चालक की मौत भी हो चुकी है। बावजूद इसके सार्वजनिक विभाग सडक़ की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।