5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घोषणा: शेखावाटी में कांग्रेस के तीनों नाम तय, दिग्गज नेता ओला की पुत्रवधू का टिकट कटा

घोषणा: शेखावाटी में कांग्रेस के तीनों नाम तय, दिग्गज नेता ओला की पुत्रवधू का टिकट कटा
less than 1 minute read
Google source verification
sikar

घोषणा: शेखावाटी में कांग्रेस के तीनों नाम तय, दिग्गज नेता ओला की पुत्रवधू का टिकट कटा

घोषणा: शेखावाटी में कांग्रेस के तीनों नाम तय
दिग्गज नेता ओला की पुत्रवधू का टिकट कटा
सीकर. झुंझुनूं. लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने शेखावाटी की तीनों सीटों पर नामों का एेलान कर दिया है। झुंझुनूं में पांच बार विधायक रहे श्रवण कुमार, चूरू में रफीक मंडेलिया व सीकर में सुभाष महरिया को टिकट दिया है।
झुंझुनूं में कांग्रेस ने दिग्गज नेता शीशराम ओला की पुत्रवधू एवं पूर्व जिला प्रमुख डॉ राजबाला ओला का टिकट काट दिया है। तीनों जिलों के नाम लगभग पहले से तय थे। जैसे ही गुरुवार रात नामों का एेलान हुआ तो दावेदारों के समर्थकों ने खुशियां जताई। सीकर में कांग्रेस के वर्तमान जिलाध्यक्ष पीएस जाट को टिकट कट गया है।
यहां भाजपा छोडक़र कांग्रेस का दामन थामने वाले सुभाष महरिया पर पार्टी ने भरोसा जताया है। चूरू में लोकसभा का एक चुनाव हारने वाले रफीक मंडेलिया को फिर से मौका दिया है।
पिछले प्रत्याशियों के टिकट काटे
पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने जहां सूरजगढ़ की तत्कालीन विधायक संतोष अहलावत को टिकट दिया था। वहीं कांग्रेस ने राजबाला को अपना उम्मीदार घोषित किया था। पहले भाजपा ने अहलावत का टिकट काटा, अब कांग्रेस ने राजबाला का टिकट काट दिया है।
संसदीय क्षेत्र: चूरू
नाम: रफीक मंडेलिया प्रदेश कांग्रेस कमेटी में उपाध्यक्ष हैं। मंडेलिया को दो बार लोकसभा व एक बार विधानसभा का टिकट मिल चुका है।
उम्र ५८ वर्ष
शिक्षा: दसवीं पास
जन्म: रतनगढ़

संसदीय क्षेत्र: सीकर
नाम: सुभाष महरिया
तीन बार सांसद व एक बार केंद्रीय मंत्री रहे।
आयु: 61 वर्ष
शिक्षा: बीए
निवास: फतेहपुर रोड, सीकर
पेशा: समाजसेवा
जन्म: कूदन

संसदीय क्षेत्र: झुंझुनूं
नाम: श्रवण कुमार
तीन बार सूरजगढ व दो बार पिलानी से विधायक। पहली बार लोकसभा की टिकट।
उम्र : 62 वर्ष
शिक्षा :१२ वीं उत्तीर्ण
जन्म: घरडू की ढाणी
पेशा: समाजसेवा