5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

समय के साथ बढ़ता गया मतदान

9 बजे तक 13.92 फीसदी हुआ मतदान, सीकर विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा वोट डाले गए
less than 1 minute read
Google source verification
sikar local news

समय के साथ बढ़ता गया मतदान


सीकर

संसदीय सीट के लिए आज हो रहे मतदान में लोगों ने उत्साह से भागीदारी निभाई। सीकर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में सुबह नौ बजे तक 13.92 फीसदी मतदान हो चुका है। इनमें सबसे ज्यादा मतदान सीकर विधानसक्षा क्षेत्र में तथा सबसे कम लक्ष्मणगढ़ में हुआ। जिले के विधानसभा वार आंकड़ों पर नजर डालें तो सीकर विधानसभा सीट पर 15 फीसदी हुआ है। इसके बाद दांतारामगढ़ में 14.67, खंडेला में 14.00, धोद में 13.71, चौमूं में 13.70, श्रीमाधोपुर में 13.54, नीमकाथाना 13.46, लक्ष्मणगढ़ में 13.29 में हुआ है। वहीं बात प्रदेश की 12 सीटों की करें तो सबसे ज्यादा मतदान अब तक श्रीगंगानगर में 15.12 फीसदी हुआ है। राज्य में नौ बजे तक के आंकड़ों के हिसाब से सीकर जिला छटे स्थान पर रहा है।
शेखावाटी में सीकर सिरमौर
सुबह नौ बजे तक मतदान के लिहाज से शेखावाटी अंचल में मतदान के मामले में सीकर अव्वल बना हुआ है। सीकर में नौ बजे तक 13.92 फीसदी मतदान हो चुका था। इसके आधार पर सीकर जिला प्रदेश में छटे स्थान पर रहा है।
मतदान केंद्रों पर लंबी कतार
जिले में मतदान का समय बढऩे के साथ साथ मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें लंबी होती गई. जिले के बूथों पर सुबह सात बजे कतारें लगना शुरू हुई थी घंटों तक चलती रही। इस दौरान मतदान का प्रतिशत भी बढ़ता रहा।