8 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Nexa Scam: लोकतंत्र की आजादी! नेक्सा घोटाले के वांटेड आरोपी भी डाल गए वोट

यादवेंद्र सिंह राठौड़ नेक्सा धोलेरा सिटी के 2700 करोड़ रुपए घोटाले के मुख्य आरोपियों में शामिल दो आरोपी विधानसभा चुनाव के लक्ष्मणगढ़ विस क्षेत्र के अपने गांव पनलावा में वोट देने आए।
2 min read
Google source verification

सीकर

image

Sachin Mathur

Nov 29, 2023

लोकतंत्र की आजादी! नेक्सा घोटाले के वांटेड आरोपी भी डाल गए वोट

लोकतंत्र की आजादी! नेक्सा घोटाले के वांटेड आरोपी भी डाल गए वोट

नेक्सा धोलेरा सिटी के 2700 करोड़ रुपए घोटाले के मुख्य आरोपियों में शामिल दो आरोपी विधानसभा चुनाव के लक्ष्मणगढ़ विस क्षेत्र के अपने गांव पनलावा में वोट देने आए। आरोप है कि पनलावा गांव में स्थानीय ग्रामीणों व नेक्सा में ठगी का शिकार हो चुके पीड़ितों ने जेल में बंद मुख्य आरोपी सुभाष बिजारणियां के सगे भाई सेवानिवृत्त सैनिक दिलीप बिजारणियां व महावीर उर्फ नरेंद्र बिजारणियां पुत्र नेमीचंद जाट को वोड डालने के बाद घेर लिया।

दोनों आरोपी बूथ के अंदर ही पीड़ित लोगों से झगड़ने लगे। इस पर पुलिस ने सभी को बाहर निकाल दिया। वहीं नेक्सा में कोर्ट से समन जारी हो चुके एक अन्य आरोपी पंजाब निवासी चंद्रपाल सीकर में फरारी काट रहा है। नेक्सा मामले में आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं, लेकिन सीकर पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। अब इसे पुलिस की इंटेलीजेंसी की नाकामी कहेंगे या पुलिस की ओर से मिल रही छूट।

दोनों आरोपी 25 नवंबर को मतदान दिवस के दिन पनलावा में वोट डालने आए थे। इस दौरान पीड़ित शक्तिसिंह नरूका, हरफूल बिजारणियां, नरपालसिंह, प्रवीण बिजारणियां सहित अन्य ग्रामीणों ने विरोध किया। आरोपियों ने नेक्सा धोलेरा सिटी, नेक्सा एवरग्रीन, नेक्सा धोलेरा एवरग्रीन सहित 30 से अधिक फ्राड कंपनियां बनाकर इनको अपने ड्राइवर, दोस्त सहित अन्य लोगों को डायरेक्टर बनाया। आरोपियों ने इन कंपनियों के जरिए पांच राज्यों के करीब 75 हजार लोगों के साथ 2700 करोड़ रुपए की ठगी की है। नेक्सा धोलेरा सिटी के सभी ठग पीड़ितों से ज्यादा से ज्यादा पैसा नकद लेते थे जिससे कि सबूत नहीं मिले और उक्त पैसे का हिसाब नहीं देना पड़े।

आसपास के गांवों में ही काट रहे फरारी

आरोपी दिलीप बिजारणियां व महावीर उर्फ नरेंद्र बिजारणियां के खिलाफ नेक्सा धोलेरा सिटी मामलें ज्यादातर एफआईआर में नामजद हैं। दोनों आरोपी अपने गांव पनलावा व आसपास के गांवों में ही फरारी काट रहे हैं, लेकिन सीकर पुलिस व मामले की जांच कर रहे एएसपी रामचंद्र मूंड उक्त दोनों आरोपियों को 9 माह बाद भी गिरफ्तार नहीं कर सके हैं। जांच अधिकारी ने चार्जशीट में भी उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ जांच लंबित दिखा रखी है।

आरोपी महावीर उर्फ नरेंद्र बिजारणियां सीकर में प्राइवेट बसों में कंडक्टरी का काम करता था। 2019 में नेक्सा धोलेरा सिटी कंपनी बनने के बाद आरोपी महावीर उर्फ नरेंद्र बिजारणियां पिपराली रोड स्थित ऑफिस से केश कलेक्शन एकत्रित कर अपने बड़े भाई सुभाष बिजारणियां व रणवीर बिजारणियां को रुपए ले जाकर देता था। आरोपी हर दिन ऑफिस से करोड़ों रुपए का केश कलेक्शन लेकर जाता था।

आरोपी दिलीप बिजारणियां पुत्र नेमीचंद निवासी पनवाला सेना से सेवानिवृत्त है। इसने बहुत से सेवानिवृत्त फौजियों व वर्तमान में सेना में कार्यरत सैनिकों व अधिकारियों के साथ ही व्यवसाइयों से कंपनी में पैसा इनवेस्ट करवाया था। नेक्सा धोलेरा सिटी के जिलेभर के छोटे ऑफिसों से कैश कलेक्शन कर पिपराली रोड स्थित ऑफिस में लाकर रखता था।

पंजाब में आरोपी, सीकर में फरारी

वहीं एक नेक्सा ठगी का एक अन्य आरोपी चंद्रपाल निवासी पंजाब के खिलाफ गोविंदपुर पुलिस थाना पूर्वीसिंहभूमी का वांटेड आरोपी है। आरोपी अभी सीकर में रहकर फरारी काट रहा है। आरोपी चंद्रपाल को फरारी काटने में यहां के लोग सहयोग कर रहे हैं।

इनका कहना है:
नेक्सा धोलेरा सिटी मामले के वांटेड आरोपियों ने यदि वोट दिया है और वे खुलेआम घूम रहे हैं तो यह बहुत गंभीर मामला है। इससे पुलिस की छवि पर विपरित असर पड़ता है। ये मामला अब मेरे संज्ञान में आया है, आरोपियों पर कार्रवाई करवाएंगे।

सत्येंद्रसिंह, आईजी, सीकर