6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Watch: कैमरे में कैद हुआ दिल दहला देने वाला हादसा, VIDEO में देखें कैसे गाड़ी ने ननद-भाभी को उड़ाया

Uncontrolled Car Crushed Women Two Died : राजस्थान के झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ से एक दिल दहला देने वाला वीडियो ( Shocking Accident Video Caught on CCTV ) सामने आया है। यहां एक गाड़ी ने सडक़ किनारे चल रही तीन महिलाओं को कुचल दिया।

2 min read
Google source verification

सीकर

image

Naveen Parmuwal

Sep 10, 2019

Watch: कैमरे में कैद हुआ दिल दहला देने वाला हादसा, VIDEO में देखें कैसे गाड़ी ने ननद-भाभी को रौंदा

Watch: कैमरे में कैद हुआ दिल दहला देने वाला हादसा, VIDEO में देखें कैसे गाड़ी ने ननद-भाभी को रौंदा

सीकर/झुंझुनं।
Uncontrolled Car Crushed Women Two Died : राजस्थान के झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ से एक दिल दहला देने वाला वीडियो ( Shocking Accident Video Caught on CCTV ) सामने आया है। यहां एक गाड़ी ने सडक़ किनारे चल रही तीन महिलाओं को कुचल दिया। जिसमें दो की दर्दनाक मौत ( Two Women Died in Road Accident ) हो गई। दोनों मृतका रिश्ते में ननद भाभी थी। वहीं दिल को झकझोर देने वाली यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना रविवार शाम की है। जानकारी के अनुसार हाइवे पर शाम को एक पिकअप ने तीन महिलाओं के टक्कर मार दी। हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक महिला को गंभीर हालत में रैफर किया गया है। दोनों मृतका रिश्ते में ननद भाभी बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार बिरोल की प्रेम (50) पत्नी रामवतार जांगिड़, चौढ़ाणी की सुमन पत्नी सीताराम जांगिड़ तथा सुमन पत्नी राजेन्द्र जांगिड़ रविवार शाम को बाबा रामदेव के मंदिर में जाकर अपने घर आ रही थी। इस दौरान सीकर की तरफ से आ रही एक पिकअप ने सामने से तीनों महिलाओं के टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों महिलाएं ऊपर उछलकर रोड से दूर जा गिरी। टक्कर मारने के बाद पिकअप चालक पिकअप को लेकर भाग गया। अचानक हुए हादसे से लोगों की भीड़ जमा हो गई।

Read More :

सीकर में पुलिस थाने को जलाने, थानाधिकारी और पुलिसकर्मियों को जान से मारने की धमकी

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों महिलाओं को कस्बे के राजकीय सामान्य चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने प्रेम व सुमन पत्नी सीताराम जांगिड़ को मृत घोषित कर दिया। जबकि सुमन पत्नी राजेन्द्र जांगिड़ को गंभीर हालत में सीकर रैफर कर दिया गया।

चार दिन पहले ही अपने पीहर आई थी प्रेम
मृतका प्रेम चार दिन पहले ही सुबोध स्कूल के पास रहने वाले अपने भाई राजू के घर आई थी। तीनों ननद भाभी रविवार शाम को बाबा रामदेव मंदिर में धोक लगाने के लिए घर से निकली थी। मंदिर में धोक लगाने के बाद वे अपने घर आ रही थी। इस दौरान हादसा हो गया। मृतका प्रेम के दो लडक़े हैं।


नहीं लगा पिकअप का पता
घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पिकअप का पता लगाने का प्रयास किया। लेकिन समाचार लिखे जाने तक पुलिस को ना तो पिकअप मिल पाई और ना ही आरोपित का कोई सुराग लगा है।