4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरपंच ने आठ दिन से कर रखा पानी बंद

पलसाना. इलाके के श्यामगढ़ गांव में इन दिनों सरपंच की दबंगई के कारण पिछले आठ दिनों से ग्रामीणों को पीने का पानी तक नही मिल रहा है।
2 min read
Google source verification
sikar

sikar

सरपंच ने आठ दिन से कर रखा पानी बंद


श्यामगढ़ गांव के बलाईयों के मौहल्ले में पानी देने को लेकर हुआ विवाद
पलसाना. इलाके के श्यामगढ़ गांव में इन दिनों सरपंच की दबंगई के कारण पिछले आठ दिनों से ग्रामीणों को पीने का पानी तक नही मिल रहा है। बलाईयों के मौहल्ले में पानी देने को लेकर हुए विवाद के बाद सरपंच ने अपनी दबंगई दिखाते हुए पूरे गांव में ही पानी बंद करवा दिया। बाद में ग्रामीणों की ओर से जलदाय विभाग के अधिकारियों और पुलिस के पास शिकायत करने पर शुक्रवार को पाइप लाइनों को जोडऩे का काम शुरू किया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के बलाईयों के मौहल्ले में सरपंच ने राजनैतिक द्वेषता के चलते पेयजल की व्यवस्था नही कर रखी है। मौहल्ले के लोग हैंडपंप से पानी भरकर या फिर टैंकरों से पानी डलकवाकर काम चल रहे थे। लेकिन पिछले कुछ वर्ष पहले आधे मौहल्ले में पाइप लाइन डालकर घरों में कनेक्शन कर दिए गए। लेकिन पिछले दिनों सरपंच ने अपनी दबंगई दिखाते हुए गांव में बलाईयों के मौहल्ले में डाली गई पाइप लाइन को मुख्य लाइन से हटवा दिया और इस पानी को दूसरें मौहल्लों में भेज दिया। बाद में जब ग्रामीणों ने इसको लेकर जलदाय विभाग के अधिकारियों के साथ रानोली थाने में सरपंच के खिलाफ शिकायत की तो सरपंच ने फिर से अपनी दबंगई दिखाई और पूरे गांव की पेयजल आपूर्ति रोक दी। ग्रामीणों ने बताया कि शिकायत करने के बाद सरपंच ने गांव के सभी ट्यूबवेलों के बिलजी कनेक्शन फ्यूज ही हटवा दिए। जिससे पिछले आठ दिनों से गांव में पीने का पानी आपूर्ति नही हो रहा है।
सरपंच ने नहीं उठाया फोन
मामले को लेकर जब सरपंच मंगलचन्द गुर्जर से बात करने का प्रयास किया तो उन्होंने कई बार फोन करने के बाद भी फोन ही नही उठाया। हांलाकि शुक्रवार दोपहर से जलदाय विभाग के कर्मचारी पुलिस की मौजूदगी में पाइप लाइनों को जोडऩे के काम में लगे हुए है।
पाइपलाइन लीकेज ठीक
खाटूश्यामजी. कस्बे में पाइपलाइन में लीकेज का जलदाय विभाग ने शुक्रवार को ठीक कर दिया। ज्ञात हो कि राजस्थान पत्रिका ने शुक्रवार को श्याम नगरी में लीकेज से बह रहा पेयजल शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी इसके बाद कर्मचारी हरकत में आए। पाइपलाइन लीकेज होने से हजारों गैलन पानी बहने से वहां बड़ा गड्ढा हो गया था।