
Handpump approved, waiting for start of work, water crisis
नीमकाथाना. गणेश्वर गांव गावड़ी में शुक्रवार को जिला कलक्टर की रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमे ग्रामीणों ने पानी की समस्या को लेकर जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों का कहना था कि हमे ये ही नहीं पता की गांव में पानी की सप्लाई खोलता कौन है। कलक्टर नरेश कुमार ठकराल ने ग्रामीणों की समस्या सुनकर संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। ग्रामीणों ने जिला कलक्टर से अधिकारियों को हटाने की मांग की। ग्रामीणों ने गांव में पुलिस चौकी,पीएससी हॉस्पिटल सहित अन्य मांगों को लेकर भी कलक्टर के सामने मांग रखी। इससे पूर्व पंचायत की ओर से विधायक सुरेश मोदी,जिला कलक्टर नरेश कुमार ठकराल का स्वागत किया गया। चौपाल में सरपंच श्रवण सैनी,उपखंड अधिकारी नरेश सिंह तंवर,तहसीलदार रेखा यादव,विकास अधिकारी रेखा रानी सहित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम में सभी विभागों के जिला एवं ब्लाक स्तरीय अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा गांव में अतिक्रमण होने की भी ग्रामीणों ने शिकायत दर्ज करवाई। कलक्टर ने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाकर जल्द ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए।
Published on:
02 Feb 2019 06:18 pm
