
सीकर। राजस्थान में कमजोर पड़ा मानसून (IMD Heavy Rain Alert) धीरे-धीरे सक्रिय होता नजर आ रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने सीकर, जयपुर, भीलवाड़ा, बूंदी और बारां में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही बीकानेर, चूरू, नागौर, अजमेर, टोंक, अजमेर, चित्तौड़गढ़, कोटा, झालावाड़ और करौली को वॉच लिस्ट में रखा है। यहां बारिश के संभावना जताई जा रही है।
इस बीच शेखावाटी में दो दिन से कमजोर पड़े मानसून (IMD Heavy Rain Alert) की गतिविधियों ने दोबारा जोर पकड़ लिया है। पूर्वी हवाएं चलने के कारण मौसम बदल गया है और शहर के कई इलाकों में शाम को बारिश हुई। अचानक मौसम बदलने से तेज बारिश के आसार नजर आए। इधर मौसम विभाग के अनुसार 17 जुलाई से मानसून फिर से सक्रिय होगा। सीकर में बीती रात से नम हवाएं चलने के कारण सुबह मौसम सुहाना रहा। बादल छाने के कारण बारिश के आसार नजर आए। दोपहर में मौसम साफ रहा लेकिन तापमान में ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं आया। शाम को भी मौसम सुहाना रहा।
फतेहपुर में अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री और सीकर में अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार बंगाल की खाड़ी में नया मौसम तंत्र के कारण 48 घंटे में मौसम (IMD Heavy Rain Alert) बदल जाएगा। 18 जुलाई को सीकर व झुंझुनूं में अतिभारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
Published on:
15 Jul 2023 12:53 pm
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
