
Weather forecast Rajasthan: सावन के बाद अब भाद्रपद माह में तेज गर्मी सताने लगी है। वातावरण में शुष्कता पचास फीसदी तक पहुंच गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बंगाल की खाड़ी और दक्षिणी अरब सागर में सक्रिय हो रहा सिस्टम उत्तर और उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ता है तो 12 सितम्बर को राजस्थान के अनेक क्षेत्रों में हल्की और छितराई बारिश हो सकती है।
सीकर में शनिवार सुबह से तेज गर्मी रही। हवाओं के थमने के कारण पंखे भी गर्म हवा फेंकने लगे। फतेहपुर में अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और सीकर में अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया।
सितंबर माह में गर्मी से लोगों को आराम मिलना शुरू हो जाता है। जन्माष्टमी के समय सर्दी जन्म ले लेती है। इस पर्व को महज पांच दिन शेष हैं लेकिन मौसम में अचानक ऐसा बदलाव हुआ है कि सितंबर में मई जैसे हालात हैं। सूरज की किरणें सीधी धरा पर आ रही हैं जो लोगों का ताप बढ़ा रही हैं।
तापमान लगातार बढ़ रहा है। इसके कारण समझ नहीं पा रहे हैं। हालांकि वैज्ञानिकों के तर्क हैं कि दो से तीन दिन में इस गर्मी से राहत मिल सकती है। मई माह में तापमान 35 डिग्री से लेकर 45 डिग्री सेल्सियस तक रहता है।
यह भी पढ़ें : अभी-अभी आया मौसम विभाग का अलर्ट, इन जिलों में होगी बारिश
वहीं सितंबर में तापमान 37 डिग्री चल रहा है। सिंचाई विभाग के अनुसार मानसून 15 जून से लेकर 15 सितम्बर तक रहता है। अब मानसून विदाई की ओर है। इस साल मानसून के जाने से पहले ही बांधों का पानी भी रसातल में पहुंचने लगा है।
Published on:
03 Sept 2023 08:10 am
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
