5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा के बारे में ये क्या कह गए चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा

भाजपा के बारे में ये क्या कह गए चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा
2 min read
Google source verification
sikar

भाजपा के बारे में ये क्या कह गए चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा

पलसाना में जिले का पहला कर्जमाफी प्रमाण पत्र वितरण शिविर आयोजित
जिले के 95 हजार किसानों को मिलेगा ऋण माफी का लाभ
पलसाना. प्रदेश की कांग्रेस सरकार की ओर से विधानसभा चुनावों से किसान कर्जमाफी को लेकर की गई घोषणा को लेकर गुरुवार को पलसाना ग्राम सेवा सहकारी समिति में जिले का पहला कर्जमाफी प्रमाण पत्र वितरण शिविर आयोजित हुआ। जिले के प्रभारी व चिकित्सा मंत्री के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुए शिविर में जिला कलक्टर नरेश कुमार ठकराल, विधायक वीरेन्द्रसिंह, प्रधान संतोष वर्मा, सीसीबी के एमडी सुरेन्द्र पुनिया, रजिस्ट्रार विनोद रोयल, आईसीडीपी जीएम सुरेश मीणा फूलसिंह ओला, रामदेवसिंह खोखर भी बतौर अतिथि कार्यक्रम में मौजूद रहे।
इस दौरान मंत्री रघु शर्मा ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जिनकी जुबान से कभी किसानों का नाम तक नही सुना वो अब किसानों का राग आलाप रहे है और किसानों के नाम पर जेल भरो आन्दोलन करने की धमकी दे रहे है। लेकिन भाजपा को कांग्रेस से जवाब मांगने की बजाय अपने गिरेबान में झांककर देखना चाहिए कि उन्होंने किसानों के लिए आज तक क्या किया है। भाजपा को चार साल तक किसान याद नहीं आए और जब छह माह चुनावों में बचे तब किसानों का पचास हजार रुपए का कर्ज माफी करने का काम किया। लेकिन बैंकों को केवल दो हजार करोड़ रुपए दिए। ऐसे में बाकी के साढ़े छह हजार करोड़ रुपए अब कांग्रेस सरकार को चुकाने पड़ेंगे।
इस दौरान विधायक वीरेन्द्रसिंह ने कहा कि भाजपा सरकार के दौरान जो लोग कह रहे है कि अमराराम ने किसानों के यहां भैंस बांध दी है तो वो सुन ले कि अब कांग्रेस सरकार ने तो उनके यहां कुंभी भैंस बांध दी है।
कार्यक्रम के दौरान समिति अध्यक्ष कजोड़मल फरडोलिया, मुख्य कार्यकारी महादेवसिंह ऐचरा, सदस्य लक्ष्मीनारायण महला, नन्दलाल बिजारनियां सहित कई लोग मौजूद थे।
मंच का संचालन डॉ सीपी महर्षि ने किया। इस दौरान कई संगठनों और लोगों की ओर से विभिन्न प्रकार की समस्याओं को लेकर ज्ञापन भी सौंपे गए।
पलसाना सीएचसी को मिलेगा बजट
शिविर के दौरान ग्रामीणों की मांग पर चिकित्सा मंत्री ने पलसाना सीएचसी को भवन के लिए बजट देने का आश्वासन दिया और कहा कि लोकसभा चुनावों के बाद वो सीएचसी के लिए करीब तीन करोड़ चालीस लाख रुपए का बजट अपने विभाग से दिलवा देंगे। साथ विधायक से कहा कि उनके मंत्री रहते क्षेत्र में जो भी चिकित्सा से जुड़े कोई कार्य हो तो वो सुझाव दें हम वहां काम करवाएंगे।

ताकि चिकित्सा सेवाओं से कोई व्यक्ति वंचित ना रह सके।
पलसाना समिति में 711 किसानों के होंगे चार करोड़ 23 लाख माफ
पलसाना ग्राम सेवा सहकारी समिति के 711 किसानों को कर्ज माफी का लाभ मिलेगा। मुख्य कार्यकारी महादेवसिंह ने बताया कि समिति की ओर से पहले दिन 171 किसानों को प्रमाण पत्र दिए गए है। बाकी के सभी पात्र किसानों को भी प्रमाण पत्र वितरण किए जाएंगे। ऐसे में समिति की ओर से चार करोड़ 23 लाख 76 हजार रुपए का कर्ज माफी किया जाएगा।
पहले दिन १७१ किसानों का कर्जा माफ
कर्ज माफी शिविर के पहले दिन 171 किसानों को ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरण किए गए है। अगले दो दिनों में जिले में आयोजित होने वाले अन्य शिविरों में 23 सौ किसानों को कर्जमाफी प्रमाण पत्र वितरण किए जाएंगे। इसके बाद जल्द ही जिलेभर की 212 सहकारी समितियों से जुड़े करीब 95 हजार किसानों को ऋण माफी का
लाभ मिलेगा।