6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऐसा क्या हुआ कि घर के सारे काम छोड़ सडक़ों पर बैठ गई महिलाएं

शराब की दुकान हटाने को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन
less than 1 minute read
Google source verification
sikar news

एसा क्या हुआ कि घर के सारे काम सडक़ों पर बैठ गई महिलाएं

श्रीमाधोपुर. कस्बे के बाईपास रोड व कोर्ट के पास लगी शराब की दुकानों को आबादी बस्ती से हटाने की मांग को लेकर आसपास के लोगों ने विरोध जताया जिसमें बाइपास रोड वाली दुकान को २५ दिन में दूसरी जगह शिफ्ट करने व कोर्ट के पास वाली दुकान की लोकेशन वहीं की होने पर पुलिस की समझाइस पर लोग शान्त हो गए। वार्ड एक बाइपास रोड पर संचालित दुकान के सामने सुबह से ही कॉलोनी की महिलाएं बैठ गई व आबादी बस्ती से दुकान हटाकर दूसरी जगह लगाने की मांग पर अड़ गई। इस पर ठेका संचालक व कॉलोनी के लोगों के बीच दूसरी जगह की लोकेशन लेकर २०-२५ दिन में दूसरी जगह दुकान शिफ्ट करने के लिखित समझौते के बाद मामला शान्त हुआ।
खेत की मेड़ के पास नहीं चाहिए दुकान
खंडेला. ग्राम कोटड़ी लुहारवास में एक खेत में शराब की दुकान चलाने को लेकर पड़ोसी खेत की महिलाओं ने विरोध जताया। महिलाओं का कहना था कि हमारे खेत की मेड़ के पास ये दुकान नहीं लगाने दी जाएगी। हमारे खेत में आने-जाने पर शराबियों द्वारा बदमाशियां करने का डर है। मामले की सूचना मिलने पर एचसी हरदेवसिंह मय जाप्ता मौके पर पहुंचे और महिलाओं की सुनी। एचसी ने बताया कि पड़ोसी खेत की महिलाओं ंने विरोध जताया था ये दुकान होने से लोग उनके खेतों में बैठे रहेंगे तथा उन्हें खेत में आने जाने पर बदमाशी होने का भी भय है। अगर जिसमें ये दुकान रखी गई है उस खेत की तारबंदी करवा दी जाए ताकि कोई हमारे खेत में नहीं आए। इस पर खेत मालिक ने तारबंदी के लिए कहा तो मामला शांत हुआ।