5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बकरियां चराते समय कुएं में झांक कर देखा तो उड़ गए होश

  कुएं में मिला 10 दिन पुराना शव,झाड़ली की खोखरान की ढाणी का मामला
2 min read
Google source verification
sikar news

बकरियां चराते समय कुएं में झांक कर देखा तो उड़ गए होश

थोई .

कस्बे के नजदीकी ग्राम झाड़ली की खोखरान की ढाणी में 130 फीट गहरे कुएं में करीब दस दिन पुराना शव मिला है। ढाणी में स्थित मुंगाराम गुर्जर के खेत में झाबरसिंह बकरियों के लिए पेड़ की टहनी काट रहा था। इसी दौरान पास स्थित कुएं से बदबू आने पर देखा तो शव दिखाई दिया। इसके बाद झाबर सिंह ने अपने बड़े भाई सांवत राम को बताया। सांवत राम ने इसकी सूचना बंशीधर कुड़ी को दी। 3.30 बजे बंशीधर कुड़ी, थोई थानाधिकारी भूपसिंह, एएसआई भागीरथ पहुँचे। सेड़ुडा के बनवारीलाल हरितवाल ने कुएं में उतरकर शव को कपड़े में बांधकर लारिंग मशीन से 6.00 बजे बाहर निकाला गया। शव सड़ी-गला होकर फूल गया। मृतक के शरीर पर चेक की शर्ट व पैंट था तथा पाँवों में चमड़े की जुतियां हैं। मृतक अधेड़ उम्र का लग रहा था। समाचार लिखे जाने तक शव के शिनाख्त के नहीं हो पाई थी। शव को थोई सीएचसी के मुर्दाघर में रखवाया गया है। पुलिस मृतक की पहचान में जुट गई। थोई थानाधिकारी भूपसिंह ने बताया कि शव को बनवारी लाल के सहयोग से बाहर निकाला गया।
दूधवालों का बास में वृद्ध का शव
कुएं में मिला
खंडेला. ग्राम दूधवालों का बास में एक सुखे कुए में शव मिला। लोगों ने कुएं के पास आकर देखा तो वहां पर जूतियां खुली हुई थी तथा कुएं पर लगाई गई कांटेदार टहनियां भी हटी थी। लोगों ने कुए में झांककर देखा तो उसमें किसी का शव पड़ा दिखाई दिया।
लोगों ने इसकी सूचना खंडेला पुलिस को दी तो एचसी बनवारीलाल मय जाप्ता मौके पर पहुंचे और कुएं से शव को बाहर निकाला। कुएं में पड़े शव की पहचान गांव के एक वृद्ध के रूप में हुई जो कि मानसिक रूप से विक्षिप्त था। जिसके बाद पुलिस ने वृद्ध के शव का कस्बे के राजकीय चिकित्सालय में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौप दिया। एचसी बनवारीलाल ने बताया कि बनवारीलाल उर्फ बोदू (63) शुक्रवार दोपहर को घर से निकला था। जिसका शव उसके घर से करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर बने कुएं में मिला। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मृग दर्ज कर ली गई।