
सर्दी का कहर: फतेहपुर में तापमान माइनस 1.2 डिग्री, कड़ाके की ठंड से जनजीवन बेहाल
सीकर।
सीकर सहित शेखावाटी में सर्दी का कहर आज लगातार दूसरे दिन भी बरपा। आज भी तापमान माइनस में 1.2 डिग्री दर्ज हुआ। सुबह छाये हल्के कोहरे और उसके बादलों ने सर्दी का सितम और बढ़ा दिया। उस पर नश्तर सी चुभती सर्द हवाओं ने भी जनजीवन को प्रभावित कर रखा है। ज्यादातर इलाकों में धूप नहीं खिलने या हल्की धूप रहने से भी लोगों को राहत नहीं मिल रही है। लगातार दूसरे दिन माइनस में रहे पारे से आज भी सुबह परिंडों से लेकर फसलों तक पर बर्फ की चादर जमी नजर आई। वहीं, सर्दी से बचने की जुगत भी अलाव जलाकर तो कहीं लोगों के पूरी तरह गर्म कपड़ों में लदे होने के रूप में देखी गई। मौसम विभाग की मानें तो मावठ और उत्तरी भारत में बर्फबारी की वजह से सर्दी शेखावाटी में फिर से लौटी है। जिसका असर दो से तीन दिन तक और देखने को मिल सकता है।
Published on:
27 Jan 2019 12:40 pm
