6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी-समारोह से लौट रही महिला की सड़क हादसे में मौत, मातम में बदली खुशियां

शादी-समारोह से घर लौट रही एक बुजुर्ग महिला की सडक़ हादसे में मौत हो गई। जिसका पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
2 min read
Google source verification
woman died in road accident in sikar

शादी-समारोह से लौट रही महिला की सडक़ हादसे में मौत, मातम में बदली खुशियां

सीकर.

शादी-समारोह से घर लौट रही एक बुजुर्ग महिला की सडक़ हादसे में मौत हो गई। जिसका पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। उद्योग नगर थाने के एएसआई विद्याधर सिंह ने बताया कि गोकुलपुरा की नारायणी देवी पत्नी संपतलाल बाइपास जयपुर रोड पर एक शादी समारोह में शािमल होने पहुंची थी। यहां जब वह लौटी तो सडक़ पर बीकानेर सांवली की तरफ से आ रही कार ने उसको टक्कर मार दी। घायल अवस्था में 62 वर्षीय नारायणी देवी को एसके अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, घटना के बाद कार चालक फरार हो गया। जिसकी तलाश की जा रही है। महिला की मौत की सूचना पर शादी-समारोह की खुशियां गायब होकर मातम में बदल गई थी।

आईआईटी-एनआईटी में आज मिलेगी सीट

सीकर.जोसा की ओर से देश के कुल 100 कॉलेजों की 37952 सीटों के लिए ज्वाइंट काउंसलिंग जारी है। इसमें 23 आईआईटी की 11279 सीटें, 31 एनआईटी की 16800 सीटें, 23 ट्रिपलआईटी की 4023 सीटें एवं 23 जीएफ टीआई की 4683 सीटें शामिल हैं। ज्वाइंट काउंसलिंग का प्रथम राउण्ड का सीट आवंटन बुधवार सुबह 10 बजे जारी होगा। जोसा की ओर से मंगलवार को देश के 22 बोर्डों की टॉप-20 पर्सेन्टाइल जारी कर दी गई। इसमें असम, बिहार, गोवा, गुजरात, केरला, मेघालय, मिजोरम, पंजाब, त्रिपुरा, महाराष्ट्र, यूपी बोर्डों की टॉप-20 पर्सेन्टाइल 75 प्रतिशत एवं कैटेगिरी अनुसार 65 प्रतिशत से कम रही है। इसके साथ ही सीबीएसई, राजस्थान, आंध्रप्रदेश, अलीगढ़, वनस्थली, आईसीएससी, मध्यप्रदेश, नागालैंड, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, दयालबाग बोर्ड की टॉप-20 पर्सेन्टाइल 75 एवं कैटेगिरी अनुसार 65 प्रतिशत से अधिक रही है।इसमें सीबीएसई बोर्ड की टॉप-20 पर्सेन्टाइल सामान्य वर्ग के लिए 86.4 प्रतिशत, ओबीसी की 84.6 प्रतिशत, एससी की 81 प्रतिशत, एसटी की 77.6 प्रतिशत रही है। वहीं राजस्थान बोर्ड की टॉप-20 पर्सेन्टाइल सामान्य वर्ग के लिए 76.8 प्रतिशत, ओबीसी की 77.0 प्रतिशत, एससी की 73.8 एवं एसटी की 72.2 प्रतिशत रही है। देश में सबसे अधिक वनस्थली बोर्ड की टॉप-20 पर्सेन्टाइल सबसे अधिक 98.2 प्रतिशत रही। वहीं सबसे कम बिहार बोर्ड की टॉप-20 पर्सेन्टाइल 58.6 प्रतिशत रही।