
संघर्ष की नई इबारत लिख रही नारी
लक्ष्मणगढ़. मोदी विश्वविद्यालय में शुक्रवार को विश्व महिला दिवस के मौके पर महिला अधिकारिता व नेतृत्व पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। क्रिएटिव लीडर व थिंकर वंदना विष्णु ने छात्राओं से खुद की पहचान बनाकर आगे बढऩे, अपनी सफलताओं की कहानियां लिखने, मूल्यों को विकसित करने तथा टीम वर्क से कार्य करने का आह्वान किया। मेट्रो रेल हैदराबाद में कार्यरत अनिंदिता सिन्हा ने कहा कि महिलाओं को आगे बढऩे के लिए जीवन में मिलने वाले सभी अवसरों का लाभ उठाना चाहिए। फोर्टिस समूह की प्रमुख लोक अधिकारी देबजानी रॉय ने कहा कि महिलाएं यदि आत्मविश्वास व कठिन मेहनत के दम पर आगे बढ़े तो उन्हें कोई भी नहीं रोक सकता। संगीता चाको ने कहा कि महिलाओं को भविष्य की सोच के साथ आगे बढऩा चाहिए। इस दौरान छात्राओं के लिए पोस्टर मेकिंग व वाद विवाद सहित अन्य प्रतियोगिताएं भी हुई। विजेता छात्राओं का सम्मान किया गया। इससे पहले संस्थान के निदेशक डॉ वीनू गोपाल तथा डीन डॉ अनिर्बान सेन गुप्ता ने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर बड़ी तादाद में संस्थान की छात्राओं, स्टाफ सदस्यों सहित बड़ी तादाद में अभिभावक भी उपस्थित थे।
शिश्यूं. रानोली शिश्यूं के आंगनबाड़ी केन्द्रों पर महिला दिवस मनाया गया। महिला दिवस के उपलक्ष में आंगनबाड़ी केन्द्र की सुशिला यादव ने नारी सुरक्षा हेतु आत्मरक्षा के सुझाव बताए एवं गर्भवती महिलाओं व धात्रियो को पोषण संबंधी व टीकाकरण एवं सुरक्षित मातृत्व व विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। इसी प्रकार ग्राम पंचायत रानोली में सरपंच विनोद यादव की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण संबंधी गतिविधियों के संबंध में चर्चा की गई। इस अवसर पर ग्राम पंचायत में उपस्थित सभी महिलाओं का अभिनंदन व सम्मान किया गया। इस मौके पर रेखाराम कनिष्ठ सहायक, मंजू देवी, भगवंत सिंह, मुकेश कुमार, महावीर वर्मा वार्ड पंच, सुशिला यादव आशा सहयोगिनी सुमित्रा यादव सहायिका ललिता देवी सहित वार्ड की गर्भवती व अन्य महिलाएं भी मौजूद रहीं ।
फतेहपुर. महिला दिवस के मौके पर फतेहपुर सेंट्रल एकेडमी बालिका विद्यालय में विचार संगोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि आरजेएस मीना गहलोत ने कहा कि महिलाएं जब तक खुद जागरूक नहीं होगी, तब तक उनका विकास नहीं हो सकेगा। विशिष्ट अतिथि आरजेएस रामकन्या सोनी ने कहा कि अच्छे समाज के निर्माण के लिए महिलाओं को आगे आने की जरूरत है। संस्थान निदेशक अनिता चौधरी ने कहा कि शिक्षा से ही महिलाओं का विकास हो सकता हैं।
फतेहपुर. गांव हरसावा बड़ा में कृषि महाविद्यालय में महिला दिवस मनाया। कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ जे. एस मिश्र ने बताया कि भारतीय संस्कृति में नारी सम्मान काफी अहम है। महिलाओं का सम्मान करना हर धर्म में बचपन से ही सिखाया जाता है। रावे प्रभारी डॉ बलबीर सिंह बधाला ने बताया छात्रों ने विभिन्न प्रकार की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की। छात्राओं ने कहा कि महिलाओं का कृषि में 70 प्रतिशत योगदान है। कार्यक्रम में राजू टोडावता, कृष्णा अचेरा, सुनीता यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।
रींगस. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शुक्रवार को कस्बे के वार्ड १४ में आंगनबाड़ी केन्द्र पर अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रींगस सीमा करोल ने महिलाओं को विधिक जानकारी देते हुए महिला अधिकारों के बारे में जानकारी दी। कस्बे के राआउमा विद्यालय में कन्या भ्रूण हत्या पर व्याख्यान हुआ। कार्यक्रम प्रभारी मंगल चंद कुमावत ने बताया की व्याख्यान माला में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहने वाली छात्राओं को डा. सचिन कुमावत द्वारा सम्मानित किया गया।
चला. ग्राम करणपुरा तन नृसिंहुपरी में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर सामाजिक कार्यकर्ता सुमन सैनी की अध्यक्षता में कार्यशाला हुई। मुख्य अतिथि सरपंच गोपाल सैनी ने कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने की दरकार है। महिला सशक्तिकरण से ही देश की तरक्की संभव है। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी तेजपाल सैनी ने भी संबोधित किया। इस दौरान महिला सशक्तिकरण विषय पर निबंध प्रतियोगिता हुई जिसमें प्रथम स्थान प्रियंका सैनी, द्वितीय स्थान करिश्मा खडोलिया वहीं तृतीय स्थान पर चंचल सैनी रही। प्रतियोगिता में सफलता अर्जित करने पर विजेताओं को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान सनी खडोलिया, कृष्ण सैनी, रामसिंह, प्रदीप, नीतू, ऋतु, ममता, माया, आरती, तनु, सिमरन आदि ने प्रतियोगिता में भाग लिया।
श्रीमाधोपुर. कस्बे के युवा शक्ति ने गैलेक्सी कं प्यूटर टाईपिंग एण्ड स्टैनोग्राफर सेंटर पर शुक्रवार को अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। निदेशक कृष्ण कुमार पंचोली व नरेन मंगावा के आतिथ्य में हुए कार्यक्रम में गोविन्द सैनी ने समाज की उन्नती में नारी के योगदान की जानकारी दी।
सैनी ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को जन-जन तक पहुंचाकर समाज में जागृति लाने के लिए छात्र-छात्राओ को शपथ दिलाई। इसी तरह स्पेट बाई स्टेप इंटरनेशनल स्कूल में कार्यक्रम हुआ। संस्था अध्यक्ष सुमन सैनी ने दहेज मुक्त समाज में जागृति लाने व महिला उत्थान की बात कही। विनायक क्लासेज में महिला शशक्तिकरण पर बल दिया।
Published on:
09 Mar 2019 06:29 pm
