5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस सामाजिक कुरीति को दूर करने आगे आई महिलाएं

होली स्नेह मिलन में लिया महिलाओं ने कन्या भ्रूण हत्या रोकने का संकल्प
less than 1 minute read
Google source verification
sikar local news

इस सामाजिक कुरीति को दूर करने आगे आई महिलाएं

सीकर. विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ की ओर से धोद रोड स्थित विद्याश्रम ग्लोबल एकेडमी में होली स्नेह मिलन समारोह मनाया गया। इस मौके पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित
किए गए। संस्थान अध्यक्ष मंजू लाटा ने बताया कि बेटी बचाओ व कन्या भ्रूण हत्या पर आधारित फिल्म आठवां फेरा दिखा कर इन घटनाओं की रोकथाम का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण म्यूजिकल चेयर, पूल पार्टी व एक मिनट की खेल पार्टी रही। सभी ने एक दूसरे को होली पर्व की शुभकामनाएं दी। इस दौरान ग्लोबल एकेडमी की सीइओ अनुराधा पांडे, कमला शर्मा, अनिता शर्मा, सुशीला खंडेलवाल सहित काफी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।
निशक्तजन प्रकोष्ठ का होली स्नेह मिलन
सीकर. राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी निशक्तजन प्रकोष्ठ की ओर से होली स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सह संयोजक उमाशंकर थे। इस मौके पर निशक्तजनों की समस्याओं पर चर्चा की गर्ई। साथ ही जिलाध्यक्ष डॉ. अब्बास खान को समस्याओं के निवारण के लिए उचित दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान तैयब, भंवरलाल, उम्मी देवी, शकील सहित कई निशक्तजनों ने हिस्सा लिया।