4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शीतला माता को निशान अर्पित

www.patrika.com
2 min read
Google source verification

सीकर

image

Gaurav kanthal

Apr 27, 2019

sikar

sikar

शीतला माता को निशान अर्पित
थोई.कस्बे में शुक्रवार को नवयुवक मंडल के तत्वावधान में शीतला माता के लिए सुबह 8.15 बजे द्वितीय विशाल पैदल निशान यात्रा रवाना हुई। अध्यक्ष नरेश कुमावत ने बताया कि मय झांकी के निशान पद यात्रा में श्रद्धालुओं ने शीतला माता के दरबार में 151 निशान अर्पित किए गए। इस दौरान दृश्य पुरी तरह से धर्ममय नजर आ रहा था। मेला कमेटी ने पदयात्रियों का पुष्पवर्षा से स्वागत किया। इसी तरह मेले में रामपुरा, रूपपुरा, करडक़ा, बड़ीढाणी, नाड़ा की ढाणी, मीण्डाला सहित आस-पास के क्षेत्र में काफी श्रद्धा के साथ लोग पहुँच कर मनौतियाँ मांगते हैं। सुबह से ही महिलाएं कंडवारो में भरकर माता के लिए ठंडे पकवान लेकर मंदिर पहुँच रही थी। सायंकाल शाखा स्थल पर खेल प्रभारी सुभाष कारगवाल के तत्वावधान में दंगल हुआ। मेले में आस-पास के ख्याति प्राप्त पहलवानों कुश्ती के दाव आजमाए।
मेले की पूर्व संध्या पर झाबर छैला एण्ड पार्टी द्वारा भजन संध्या का आयोजन भी हुआ। मंदिर परिसर में भव्य सजावट भी की गई। इस दौरान नवयुवक मण्डल के उपाध्यक्ष मुकेश कुमावत, कोषाध्यक्ष हीरालाल कुमावत, मंत्री प्रदीप कुमावत, सहमंत्री प्रमोद कुमावत, प्रचार प्रमुख सौरभ शर्मा सहित कार्यकारिणी के सभी सदस्य मौजूद रहे।
श्रीमाधोपुर. हल्के के ग्राम फतेहपुरा में शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ जीणमाता की मूर्ति को नगर भ्रमण कराया गया। हरमेश खटकड़ ने बताया कि कलश यात्रा गांव के राउप्रावि से डीजे के साथ रवाना हुई जो मूर्ति को गांव में भ्रमण कराते हुए गांव के शिव मंदिर के पास नव निर्मित मंदिर पहुंची जहां आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। शनिवार सुबह पूर्णाहुति के बाद मूर्ति की स्थापना की जाएगी।
दांतारामगढ़ . शीतला सप्तमी के अवसर पर दांता की राजोरियों की ढाणी में स्थित शीतला माता मंदिर के लिए शुक्रवार को कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा करणी माता मंदिर से रवाना होकर मुख्य मार्गों से होते हुए शीतला माता मंदिर पहुंची। मंदिर प्रांगण में पंडित गिरधारी लाल शर्मा के सान्निध्य में माता की मूर्ति का अभिषेक किया गया। हवन व पूर्णाहुति के बाद प्रसाद वितरण किया गया।
खाटूश्यामजी. मगनपुरा गांव में भोमिया जी महाराज की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शुक्रवार को कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा बजरंग बली के मंदिर से गाजे बाजे के साथ शुरू हुई जो गांव के प्रमुख मार्गो से होकर निकाली गई। पंडित मदन शर्मा ने विधिवत रूप से हवन पूजन करवाया। यात्रा में बनवारी लाल खर्रा, पूर्व सरपंच गजानंद शर्मा, भगवान सहाय भूतिया सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे। शनिवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आयोजित होगा।