5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में यहां युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर दर्दनाक हत्या, एक दिन पहले ही मिली थी मारने की धमकी

मंडावा थाना क्षेत्र के वाहिदपुरा गांव में गत शनिवार रात्रि को एक युवक विक्रम उर्फ नानड़ पुत्र राजेन्द्र जाट की सरियों से पीट-पीटकर दर्दनाक हत्या कर दी।
less than 1 minute read
Google source verification
मंडावा थाना क्षेत्र के वाहिदपुरा गांव में गत शनिवार रात्रि को एक युवक विक्रम उर्फ नानड़ पुत्र राजेन्द्र जाट की सरियों से पीट-पीटकर दर्दनाक हत्या कर दी।

राजस्थान में यहां युवक की बेहरमी से पीट-पीटकर दर्दनाक हत्या, एक दिन पहले ही मिली थी मारने की धमकी

झुंझुनूं।
मंडावा थाना क्षेत्र के वाहिदपुरा गांव में गत शनिवार रात्रि को एक युवक विक्रम उर्फ नानड़ पुत्र राजेन्द्र जाट की सरियों से पीट-पीटकर दर्दनाक हत्या कर दी। घटना मध्य रात्रि की है। पुलिस को सूचना मिली कि गांव वाहिदपुरा में सुनिल कुमार व अंकित उर्फ मोनू बगैरा अंकित उर्फ मोनू के घर में एक युवक के साथ कमरे में मारपीट कर रहे है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मोनू के घर की तलाशी ली तो छत के ऊपर बने कमरे में एक युवक खून से लथपथ बेहोशी की हालत में पड़ा था। जिसको इलाज के लिए झुंझुनूं बीडीके अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने युवक की पहचान विक्रम उर्फ नानड़ निवासी वाहिदपुरा के रूप की। पुलिस परिजनों को घटना की जानकारी दी। इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।

इधर, मृतक के पिता राजेन्द्र जाट ने पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। रिपोर्ट के अनुसार विक्रम शुक्रवार शाम को जब घर आया था तो उसने परिजनों को बताया कि गांव के ही सुनिल कुमार पुत्र भरतसिंह खीचड़ व अंकित उर्फ मोनू पुत्र शीशपाल से उसका झगड़ा हुआ है और उसे जान से मारने की धमकी मिली है। शनिवार को सुनिल व अंकित दोनों विक्रम को रास्ते से जबरदस्ती उठाकर ले गए। इसके बाद विक्रम को सरियों से बेहरमी पीटा। थानाधिकारी रिया चौधरी ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।