10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिन ब्याह साथ गुजारे 10 वर्ष, फिर बेरहमी से कर दी हत्या

चाकू से गोदकर मार डाला...
2 min read
Google source verification
Case of living in relationship in Sarai police station of Singrauli

Case of living in relationship in Sarai police station of Singrauli

सिंगरौली. सरई थाना क्षेत्र के गोड़बहरा गांव में शनिवार की देर रात अधेड़ ने बिना ब्याह साथ में पिछले 10 वर्ष से रह रही महिला की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पड़ोस के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करते हुए शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं फरार आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

रात में ही हो गया फरार
जानकारी के मुताबिक गोड़बहरा गांव में शनिवार की रात आरोपी राजाराम शर्मा ने मामूली विवाद को लेकर फूलमती सिंह की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दिया। रविवार की सुबह घटना के बारे में पड़ोस के लोगों को जानकारी हुई तो सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने निर्धारित कार्यवाही करते हुए जांच शुरू की। फरार आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

पहले भी करता था प्रताडि़त
पुलिस के मुताबिक आरोपी राजाराम शर्मा फूलमती सिंह को इससे पहले भी प्रताडि़त करता था। आरोपी शराब का आदी था जो शराब पीने के बाद महिला को प्रताडि़त कर उसके साथ मारपीट भी करता था। प्रताडि़त करने की शिकायत पहले भी सरई थाना में दी गयी थी। लेकिन पुलिस ने उक्त मामले को गंभीरता से नहीं लिया। जिसका नतीजा यह कि आरोपी ने चाकू से गोदकर उसे मौत की नींद सुला दिया। इस घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। लंबे समय से एक साथ रहने के बाद भी आरोपी ने यह कदम उठाया है।

बिना शादी 10 साल से रहते थे साथ
आरोपी राजाराम शर्मा की शादी किसी और के साथ हुई थी। उसकी पत्नी उसको दगा देकर चली गयी थी। वहीं मृतका फूलमती के पति की मौत हो चुकी है। जिसके बाद से आरोपी और मृतका आपसी सामंजस्य बनाकर गत दस साल से साथ में रहने लगे। जिसकी एक मासूम बच्ची भी है। आरोपी शराब का आदी था और फूलमती उसे शराब पीने से मना करती थी। यह बात उसको नागवार लगती थी। दोनों के बीच विवाद भी अक्सर इसी बात को लेकर होता था। शनिवार की रात हुआ विवाद बड़ी घटना में तब्दील हो गया। आरोपी राजाराम ने चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस हत्या की वारदात को अंजाम देकर फरार आरोपी की तलाश कर रही है। सरई थाना प्रभारी का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सरई पुलिस गोड़बहरा गांव में पहुंचकर स्थानीय ग्रामीणों व पड़ोस के लोगों से विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ कर रही है। घटना के बारे में पुलिस ने मृतका के मासूम बेटी का भी बयान दर्ज किया है।

बड़ी खबरें

View All

सिंगरौली

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग