
tribals evicted from land no compensation kodo crop destroyed mp news (फोटो सोर्स- फेसबुक)
tribals evicted from land: सिंगरौली जिले अंतर्गत देवसर के तेंदुहा गांव में सरकारी जमीन पर बरसों से खेती कर रहे आदिवासियों की ढाई हेक्टेयर में बोई कोदो की फसल (kodo crop) को उजाड़ दिया। प्रशासन ने यह जमीन एक कंपनी को सौंपकर बाउंड्रीवॉल का निर्माण शुरु करा दिया, जिससे ग्रामीण भड़क उठे। (mp news)
मंगलवार को एसडीएम देवसर अखिलेश सिंह के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम पुलिस बल के साथ ईएमआईएल माइंस एंड मिनरल्स रिसोर्सेस लिमिटेड कंपनी को जमीन खाली कराकर सौंपने पहुंची थी। ग्रामीणों का आरोप है कि फसल को बिना मुआवजे के उजाड़ दिया। ग्रामीणों ने विरोध करते हुए अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस और ग्रामीणों के बीच धक्का-मुक्की भी हो गई।
कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला ने कहा कि तेंदुहा में ढाई हेक्टेयर मप्र शासन की भूमि पर कोई काबिज नहीं है। स्थानीय ग्रामीणों की ओर से जबरन विरोध कर काम में बाधा डाला जा रहा था। संबंधित कंपनी को ऑफिस बनाने उक्त भूमि पूर्व में ही आवंटित हो चुकी है। ग्रामीण निर्माण के दौरान विरोध कर रहे थे। मामले को शांत कराया है। (mp news)
ग्रामीणों का कहना है कि वे 70 वर्ष से अधिक समय से इस भूमि पर रह रहे हैं। अब बारिश में उन्हें बेघर किया जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन पर कंपनी का पक्ष लेने का आरोप लगाया और कहा उन्हें न तो कोई मुआवजा दिया गया और न ही पुनर्वास की कोई व्यवस्था की। मौके पर करीब छह घंटे तक तनाव बना रहा और कई थानों की पुलिस तैनात रही। (mp news)
Updated on:
30 Jul 2025, 11:19 AM IST
Published on:
30 Jul 2025, 10:55 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.