5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO : आबूरोड सदर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3.60 लाख रुपए के साथ तेरह जुआरी गिरफ्तार

सदर पुलिस ने शुक्रवार देर रात्रि जुए सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए फोरलेन से सटे ओरभाटनी स्थित एक रिसोर्ट में दबिश देकर मौके से १३ जुआरियों को गिरफ्तार किया।
less than 1 minute read
Google source verification
sirohi

sirohi


आबूरोड. सदर पुलिस ने शुक्रवार देर रात्रि जुए सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए फोरलेन से सटे ओरभाटनी स्थित एक रिसोर्ट में दबिश देकर मौके से 13 जुआरियों को गिरफ्तार किया। आरोपितों के कब्जे से पुलिस ने ताश पत्ती व दांव पर लगाई गई करीब 3.60 लाख रुपए की जुआ राशि बरामद की।
थानाधिकारी अनिलकुमार के अनुसार पुलिस अधीक्षक जय यादव व वृताधिकारी हीरालाल रजक के निर्देश पर जुआ सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रात्रि करीब डेढ़ बजे थानाधिकारी मय हैड कांस्टेबल शिशपाल, कांस्टेबल मीठूसिंह, दिलीपसिंह, मदनसिंह, जयराम, राज चौधरी, उम्मेदसिंह, सुनिलकुमार, राजवीरसिंह मय टीम ने मुखबीर की सूचना पर ओर भाटनी स्थित माउन्ट वेलीरिसोर्ट पर दबिश दी। इस दौरान मौके पर अभियुक्त कलोल जिला गांधीनगर गुजरात निवासी अमृतभाई पुत्र बाबूभाई प्रजापति, नरेश भाई पुत्र दानाभाई प्रजापति, अर्जुनभाई पुत्र बाबुभाई प्रजापति, लालभाई पुत्र माधुभाई प्रजापति, ईश्वरभाई पुत्र देवसीभाई प्रजापति व सुखदेव भाई पुत्र रामजीभाई प्रजापति, डीसा जिला बनासकांठा निवासी धनश्यामभाई पुत्र भाइलाल प्रजापति, दक्षिण डीसा निवासी बाबुभाई पुत्र रामजीभाई प्रजापति, भवानभाई पुत्र रामभाई प्रजापति, मोहनभाई पुत्र नारायणभाई प्रजापति, भरतभाई पुत्र अबुभाई प्रजापति, प्रभुभाई पुत्र मावजीभाई प्रजापति व कान्तिभाई पुत्र सामल भाई माली ताश पत्ती से तीनपती जुआ खेलते पाए गए। पुलिस ने दांव पर लगाए गए 3 लाख 60 हजार 135 रुपए व ताश के पते बरामदकर आरोपितों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने धारा 13 आरपीजीओ के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की।