4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिरोही से लापता हुए बुजुर्ग का 20 दिन बाद इस गांव में मिला शव

- झाड़ोली सरहद में एक सुनसान रास्ते पर मिला
less than 1 minute read
Google source verification
sirohi

sirohi

पिण्डवाड़ा. सिरोही शहर के घांचीवाड़ा मौहल्ले से करीब 20 दिन पहले लापता हुए बुजुर्ग का सड़ा-गला शव शनिवार को झाड़ोली सरहद में एक सुनसान रास्ते पर मिला। पिण्डवाड़ा थाना पुलिस ने बताया कि झाडोली में तालाब के पास सुनसान कच्चे रास्ते पर एक शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और शिनाख्त के प्रयास शुरू किए। जिस पर सिरोही शहर के घांचीवाड़ा मौहल्ला से 23 सितम्बर को लापता हुए शिवलाल (65) पुत्र सांकला सुथार के परिजनों को भी सूचना दी गई। जिस पर उनके पुत्र पूरण सुथार मौके पर पहुंचे और मृतक की शिनाख्त की। पुलिस ने बताया कि मृतक शिवलाल 23 सितम्बर को अपनी पुत्री के यहां झाड़ोली जाने का कहकर घर से निकाला था। लेकिन वहां नहीं पहुंचा था। ऐसे में परिजनों ने आस-पास व रिश्तेदारों के यहां तलाश की और कोई सुराग नहीं लगने पर सिरोही कोतवाली में 24 सितम्बर को गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
गल गया शव
शव पुराना होने से सड़-गल गया। वहीं शव में कीड़े भी लग गए। सूचना के बाद समाजसेवी प्रकाश प्रजापति शव वाहिनी लेकर मौके पर पहुंचे और शव को सिरोही पहुंचाया। इसके बाद पुलिस ने पीएम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द किया।