5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाछोल पाटिया व माटासन सरहद पर पुलिस की कार्रवाई: 42 कार्टन अंग्रेजी शराब व बीयर बरामद

- दो लग्जरी कार जब्त, तीन गिरफ्तार
2 min read
Google source verification
mandar

मंडार के माटासन व वाछोल पाटिया से गुजरात की ओर जा रही दोनों लग्जरी कारे,बरामद राजस्थान निर्मित अंग्रेजी शराब व बीयर के कार्टन व बैठें तीनों आरोपियों के साथ पुलिस।

सिरोही. मंडार पुलिस ने शनिवार देर रात्रि नाकाबंदी के दौरान वाछोल पाटिया व माटासन सरहद पर कार्रवाई कर गुजरात में प्रवेश से पूर्व दो लग्जरी कारों से क्रमश: 23 व 19 कार्टन राजस्थान निर्मित अंग्रेजी शराब व बीयर बरामद कर तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया।
थानाधिकारी हमीरसिंह भाटी के अनुसार पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश के निर्देशानुसार कार्रवाई की गई। नाकाबंदी के दौरान रानीवाड़ा की ओर से आ रही कार को वाछोल पाटिया पर हैड कॉन्स्टेबल मोहनलाल विश्नोई ने रुकवाया। इस पर राजस्थान पासिंग कार चालक जालोर जिले के झाब जोगाऊ निवासी भंवरलाल पुत्र सुखराम विश्नोई व पास बैठे जालोर के ही करड़ा मोखोतरा निवासी हनुमानाराम पुत्र भेराराम विश्नोई घबरा गए। कार की तलाशी में 23 कार्टन शराब व बीयर बरामद कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
इसी प्रकार बांट पंचायत की माटासन सरहद पर भी रानीवाड़ा की ओर से आई महाराष्ट्र पासिंग लग्जरी कार को एएसआई भागीरथसिंह ईन्दा ने रुकवाया। तलाशी में 19 कार्टन शराब व बीयर बरामद कर जालोर के करड़ा कोटड़ा निवासी शैतानाराम पुत्र कानाराम विश्नोई को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का मानना है रानीवाड़ा क्षेत्र से शराब तस्करी बढ़ रही है। इस पर पुलिस की पैनी नजर है।

घायल गाय का उपचार
माउंट आबू. अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल गाय का उपचार करवाया गया। खुशी सेवार्थ ट्रस्ट के सचिव गौरव कौशिक के अनुसार पूर्णिमा हाउस के समीप गाय को टक्कर मारकर घायल करने की प्रताप सिंह ने सूचना दी। इस पर कौशिक व पालिका अध्यक्ष सुरेश थिंगर मौके पर पहुंचे। पशु चिकित्सालय के दशरथ लखारा ने उपचार किया।

कोबरा सांप पकड़ कर छोड़ा जंगल में
माउंट आबू . माउंट आबू के टूमणा स्थित स्वामी नारायण स्कूल के समीप घर में घुसने का प्रयास करते एक कोबरा सांप को स्नेक कैचर राजेश गिरी व महेंद्र दान चारण उर्फ चार्ली ने पकड़कर वन्य क्षेत्र में छोड़ दिया।

दो माह से बिजली का खम्भा क्षतिग्रस्त
आबूरोड. तलहटी स्थित वन विभाग चौकी के सामने गत दो माह से बिजली का खम्भा क्षतिग्रस्त है, इसके बावजूद यूआईटी प्रशासन ठीक नहीं करवा रहा है।
तलहटी के बाशिंदों ने बताया कि पोल दो माह पूर्व गिरा था जिसकी मरम्मत के लिए कई बार अवगत करवा दिया। लोगों ने बताया कि पोल पर बिजली के तार खुले पड़े हैं, ऐसे में बारिश में शॉर्ट सर्किट होने व किसी के करंट की चपेट में आने का खतरा बना हुआ है।