4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मासूम बच्ची, विवाहिता, अधेड़ या हो कब्र में पैर लटकाई महिला.. उम्र नहीं देखते, बस कर डालते हैं दरिंदगी

राजस्थान में एक ऐसी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है, जिसके पांव कब्र में लटक रहे थे।
2 min read
Google source verification
80 years old woman beaten, abducted then raped in Abu road

80 years old woman beaten, abducted then raped in Abu road

आबूरोड। राजस्थान में लगातार ऐसे अपराध हो रहे हैं, जो बुरी तरह से चौंका रहे हैं। जहां एक तरफ मासूम बच्चियों के पीछे लोग भूखे भेड़िए की तरह पड़े रहते हैं, वहीं अब इन दरिंदों ने बुजुर्गों को भी नहीं छोड़ा है। प्रदेश को शर्मसार कर देने वाली ये घटना सिरोही जिले के आबूरोड शहर से आई है। यहां कुछ लोगों ने एक अस्सी साल की बुजुर्ग महिला को पहले तो पीटा, उसका अपहरण किया और उसके साथ गैंगरेप किया। उसके बाद उसे सुनसान जगह पर लगभग अचेत हालत में फेंक गए। वहां से गुजर रहे कुछ लोगों को जब बुजुर्ग महिला की कराह सुनाई दी तब जाकर उन्होनें महिला को संभाला। पुलिस को सूचना दी और महिला को अस्पताल पहुंचाया। अचानक हुए इस हमले और गैंगरेप के बाद बुजुर्ग महिला की दिमागी हालत खराब होती जा रही है।

खिलौने बेचकर करती है गुजारा
सिरोही के आबूरोड शहर थाना इलाके में जूनीखराड़ी क्षेत्र में रहने वाली 80 साल की ये महिला अकेली रहती है। आराम से मिट्टी के खिलौने बनाकर उन्हें बेचकर अपना गुजारा कर रही थी। बताया जा रहा है कि गत रविवार दो युवक उसके कच्चे मकान में आए और उसे अपने साथ जबरन ले जाने लगे। विरोध किया तो उसे बुरी तरह पीटा और अपहरण कर ले गए। महिला को सुनसान स्थान पर ले जाकर फिर मारपीट की और उसके बाद महिला के साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं दरिंदगी के बाद दोनों महिला को लगभग अचेत हालत में छोड़कर फरार भी हो गए।


पति की हो चुकी मौत
महिला के आसपास रहने वाले लोगों ने पुलिस को बताया कि महिला कई सालों से यहीं रह रही थी। करीब पांच साल पहले सड़क हादसे में उसके पति की मौत हो गई थी। इसके बाद वो मिट्टी के बर्तन और खिलौने बेचकर अपना पेट पाल रही थी। फिलहाल महिला पुलिस की अभिरक्षा में है। दोनों युवकों की तलाश की जा रही है। महिला ने पुलिस को बताया कि वे पास ही किसी मोहल्ले में रहते हैं और यहां किसी का पता पूछने के बहाने आए थे।