5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SIROHI जंगल में पेड़ पर फंदा लगाकर एक प्रेमी युगल ने की आत्महत्या, जानिए कैसे..

माउंट आबू (सिरोही). नक्की झील के दक्षिणी तट स्थित सनसेट प्वॉइंट मार्ग पर मंगलवार को जंगल में पेड़ पर फंदा लगाकर एक प्रेमी युगल ने आत्महत्या कर ली।
2 min read
Google source verification
SIROHI

SIROHI

माउंट आबू (सिरोही). नक्की झील के दक्षिणी तट स्थित सनसेट प्वॉइंट मार्ग पर मंगलवार को जंगल में पेड़ पर फंदा लगाकर एक प्रेमी युगल ने आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी अचलसिंह देवड़ा ने बताया कि मंगलवार दोपहर सूचना मिली थी कि जंगल में युवक-युवती का शव पेड़ पर लटक रहे हैं। इस पर डीएसपी प्रवीण कुमार मय जाप्ता घटनास्थल पर पहुंचे और शव कब्जे में लिए। पुलिस ने बताया कि परिजनों से जानकारी जुटाने पर सामने आया कि दोनों सोमवार को अलग-अलग समय से घर से गायब थे। जिनकी परिजनों की ओर से खोजबीन की जा रही थी। इधर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. तनवीर हुसैन के अनुसार दोनों की दम घुटने पर गले की हड्डियों के टूटने से प्रथम दृष्टया मौत होना सामने आया है। पोस्टमार्टम करवाकर विसरा फारेसिंक जांच के लिए भेज दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक कार्रवाई जारी थी।

बकाया बिल 25 तक भेजने होंगे
सिरोही. वित्तीय वर्ष समाप्त होने से आवंटित बजट का समुचित उपयोग सुनिश्चित हो, इसके लिए सिरोही जिले के समस्त आहरण एवं वितरण अधिकारी 25 मार्च तक विपत्र कोषालय, उपकोषालय में प्रस्तुत करें। ताकि कोषालय के द्वारा समय पर बिलों का निस्तारण किया जा सके। कोषाधिकारी सुनित देव आर्य ने बताया कि 25 के बाद वो ही बिल कोष च उपकोष के द्वारा स्वीकार किए जाएंगे, जिनका बजट 25 के बाद आवंटित होगा। ऐसे बिलों के साथ बजट आवंटन की छाया प्रति संलग्न होने पर ही बिल स्वीकार किए जाएंगे।

एडीएम को विवाह अधिकारी नियुक्त किया
सिरोही.जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट सुरेन्द्र कुमार सोलंकी ने जिले में विशेष अधिनियम के प्रावधानों के अन्तर्गत विवाह प्रमाण पत्र जारी किए जाने के लिए अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट सिरोही को जिला विवाह अधिकारी नियुक्त किया है। भविष्य में जिले में स्थापित विवाह अनुष्ठानों के लिए विवाह प्रमाण पत्र एडीएम द्वारा जारी किए जाएंगे।