6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO राशि जमा नहीं कराने पर आवंटन होगा निरस्त, मंडार में दुकानों का मामला

मंडार. ग्राम पंचायत की ओर से आवंटित दुकानों की किराया राशि जमा नहीं कराने पर आवंटन निरस्त किया जाएगा।
less than 1 minute read
Google source verification
sirohi

sirohi

मंडार. ग्राम पंचायत की ओर से आवंटित दुकानों की किराया राशि जमा नहीं कराने पर आवंटन निरस्त किया जाएगा। दरअसल, ग्राम पंचायत की ओर से मंडार में राजीव गांधी सेवा केन्द्र के पास स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना के तहत 10 दुकानों का निर्माण करवाया गया। इसके बाद इन दुकानों का खुली बोली के माध्यम से आवंटन किया गया। आवंटन के बाद निर्धारित शर्तों के तहत छह माह के किराया की राशि का अग्रिम भुगतान किया जाना था लेकिन एक को छोड़ कर किसी ने भी राशि जमा नहीं करवाई। जबकि, आवंटन की प्रक्रिया करीब एक साल पूर्वहुई थी। ऐसे में अब ग्राम पंचायत की ओर से इन दुकानों के आवंटन को निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। सरपंच राजाराम कोली ने बताया किराया जमा नहीं करवाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। सात दिवस के भीतर बकाया राशि जमा नहीं कराने पर आवंटन निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।