5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हत्या के मामले में फरार बाड़मेर के बदमाशों ने सिरोही पुलिस पर की फायरिंग, घेराबंदी कर दोनों को पकड़ा

सिरोही. जिले के बरलूट थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक लग्जरी कार में सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस पर पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग करते हुए घेराबंदी कर दोनों बदमाशों को पकड़ लिया। पुलिस ने बदमाशों कब्जे से एक पिस्तौल व एक रिवॉल्वर, भारी मात्रा में जिंदा कारतूस व 2 लाख 65 हजार रुपए नकद बरामद किए हैं।
2 min read
Google source verification
sirohi

हत्या के मामले में फरार बाड़मेर के बदमाशों ने सिरोही पुलिस पर की फायरिंग, घेराबंदी कर दोनों को पकड़ा

सिरोही. जिले के बरलूट थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक लग्जरी कार में सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस पर पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग करते हुए घेराबंदी कर दोनों बदमाशों को पकड़ लिया। पुलिस ने बदमाशों कब्जे से एक पिस्तौल व एक रिवॉल्वर, भारी मात्रा में जिंदा कारतूस व 2 लाख 65 हजार रुपए नकद बरामद किए हैं। एसपी कल्याणमल मीणा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक लग्जरी कार में सवार दो बदमाश जालोर से सिरोही होते हुए मेवाड़ा की ओर मादक पदार्थों की खेप लेने जा रहे हैं। ऐसे में बरलूट थाना प्रभारी मोहनलाल बिश्नोई के नेतृत्व में जावाल-बरलूट के बीच नदी पर नाकाबंदी की गई। लेकिन पुलिस की नाकाबंदी देखकर बदमाशों ने गाड़ी को वापस घूमा लिया। ऐसे में पुलिस ने पीछा किया तो बदमाश गाड़ी को छोडक़र पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। इस पर पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग करते हुए पीछा कर दोनों बदमाशों को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस ने बेनीवालों की ढाणी दूदू (धोरीमन्ना) जिला बाड़मेर निवासी स्वरूप उर्फ सुरेश पुत्र दोलाराम जाट व उत्तरी डेर गिराब जिला बाड़मेर निवासी ओमप्रकाश पुत्र वागाराम जाट को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बदमाशों कब्जे से एक पिस्तौल व एक रिवॉल्वर, भारी मात्रा में जिंदा कारतूस व 2 लाख 65 हजार रुपए नकद बरामद कर बिना नम्बरी चोरी की लग्जरी कार को जब्त किया।
आला दर्जे के हैं बदमाश
पुलिस की प्रारम्भिक पड़ताल में सामने आया है कि दोनों आरोपी आला दर्जे के बदमाश व तस्कर है। वहीं धोरीमन्ना थाने में दर्ज हत्या के प्रकरण में भी वांछित है। इसके खिलाफ बाड़मेर जिले के विभिन्न थानों में कई प्रकरण दर्ज है।
घिरने पर पुलिस पर करते हैं फायरिंग
पुलिस ने बताया कि पकड़े गए शातिर हार्डकोर बदमाश है। जो नाकेबंदी के दौरान पुलिस को देखकर सीधे फायरिंग करते हैं। पूर्व कई बार पुलिस नाकाबंदी तोडक़र फरार हो चुके हैं।
टीम को करेंगे सम्मानित
बदमाशों को पकडऩे वाली टीम को पुलिस अधीक्षक की ओर से सम्मानित किया जाएगा। एसपी ने बताया कि थाना प्रभारी मोहनलाल बिश्नोई, हैड कांस्टेबल परबतसिंह व पप्पाराम, कांस्टेबल भजनलाल, जितेन्द्रसिंह, सोहनलाल, चूनाराम, भीखाराम, लालराम, अनिल कुमार, नेपालसिंह को सम्मानित किया जाएगा।
इनका कहना है...
नाकाबंदी तोडक़र फरार हुए बदमाशों को पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर पकड़ लिया। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की। लेकिन पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए दोनों पकड़ कर हथियार, कारतूस व नकदी बरामद की।
-कल्याणमल मीणा, पुलिस अधीक्षक, सिरोही